Dabangg 3: सलमान खान के फैन ने खरीदी दबंग 3 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की 100 टिकट, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड
Updated Dec 18, 2019 | 15:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan Fans: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है और फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सलमान के एक फैन ने फर्स्ट डे फर्स्ट शे की 100 टिकट बुक कर ली हैं और उनका वीडियो भी वायरल हो

Salman Khan in Dabangg 3
Salman Khan in Dabangg 3 
मुख्य बातें
  • सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं
  • सलमान के एक फैन का वीडियो सामने आया है जिसमें वो दबंग 3 की बहुत सारी टिकट खरीदते दिख रहे हैं
  • जम्मू के रहने वाले सलमान के इस फैन ने दबंग 3 की फर्स्ट डे फर्स्ट शो की 100 टिकट खरीदी हैं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लाखों फैंस हैं जो उनकी फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब जल्द ही उनकी फिल्म दबंग 3 रिलीज होने वाली है जो कि दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई फैंस ने फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की कई टिकट बुक कर ली हैं।

जम्मू में रहने वाले सलमान खान के एक फैन ने दबंग 3 की 100 टिकट खरीद ली हैं। सलमान के इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालूम हो कि उनके फैंस हमेशा से सलमान की फिल्म की बहुत सारी टिकट खरीदने का चलन रहा है। इतना ही नहीं सलमान के और फैन विजय ने दबंग 3 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की मुंबई के Gaiety Galaxy में 150 टिकट खरीद ली हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

मालूम हो कि दबंग 3 साल 2010 में रिलीज हुई दबंग का ही सीक्वल है। पिछली दोनों फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी सलमान के साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा उनकी पत्नी रज्जो के रोल में नजर आएंगी। सोनाक्षी के अलावा फिल्म में सलमान एक्ट्रेस सई मांजरेकर संग रोमांस करते भी दिखेंगे। मालूम हो कि यह सई की डेब्यू फिल्म है जिसमें वो खुशी के रोल में हैं और यंग सलमान उनके साथ रोमांस करते दिखेंगे। प्रभू देवा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो दबंग 3 के अलावा सलमान खान फिल्म राधे में नजर आएंगे जिसमें वो एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग काम कर रहे हैं। इसके अलावा साल 2014 में रिलीज हुई सलमान की फिल्म किक का भी सीक्वल बनेगा जिसमें वो नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर