Arpita Khan को बेटी आयत संग मिली अस्पताल से छुट्टी, घर में ऐसे हुआ सलमान खान की भांजी का स्वागत

बॉलीवुड
Updated Jan 01, 2020 | 11:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arpita Khan Discharged: नए साल 2020 में अर्पिता खान शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हाल ही में अर्पिता को बेटे आहिल शर्मा और पति आयुष शर्मा के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया...

Arpita Khan and her daughter Ayat discharged from hospital watch video
हॉस्पिटल से घर जातीं आर्पिता खान शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्पिता खान शर्मा ने सलमान खान के बर्थडे पर बेटी को जन्म दिया था।
  • अब नए साल में अर्पिता की हॉस्पिटल से छुट्टी हो चुकी है।
  • अर्पिता और आयुष अपनी बेटी आयत को लेकर घर आ गए हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने 27 दिसंबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। अब नए साल 2020 में अर्पिता खान शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हाल ही में अर्पिता खान शर्मा को बेटे आहिल शर्मा और पति आयुष शर्मा के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। आयुष शर्मा इस दौरान न्यूबॉर्न बेटी आयत को गोद में लिए दिखे। 
आर्पिता खान और आयुष शर्मा ने हॉस्पिटल के बाहर फैमिली फोटोज भी क्लिक कराए। अर्पिता ने जहां ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं आयुष डार्क जींस और ब्लू टीशर्ट में नजर आए। बेटी आयत को घर ले जाते वक्त पूरी फैमिली एकसाथ काफी खुश नजर आई।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

अर्पिता की फैमिली ने 27 दिसंबर को एक ऑफिशियल बयान जारी किया था। जिसमें लिखा था, 'बहुत खुशी के साथ हम घोषणा करते हैं कि हमारे घर एक बच्ची का जन्म हुआ है। इस खुशी के मौके पर हम अपने परिवार, दोस्तों को उनके अनकंडीशनल प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अपने मीडिया मित्रों और फैन्स को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए भी धन्यवाद देना चाहते हैं। सभी को आयुष, अर्पिता और आहिल, खान और शर्मा परिवार की तरफ से बहुत सारा प्यार।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aaysharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aaysharma) on

आयुष शर्मा और अर्पिता खान के दोबारा पेरेंट्स बनने पर घर में भी उनका बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस मौके पर खास डेकोरेशन किया गया था। इसकी फोटोज खुद आयुष ने शेयर कीं। बता दें, अर्पिता ने ये तय किया था कि वो भाई सलमान खान के बर्थडे(27 दिसंबर) पर ही आयत हो जन्म देंगी। इससे पहले अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल है। अर्पिता और आयुष की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर