Salman Khan Welcomes Niece: भांजी आयत को सलमान खान ने बताया 'बेस्ट गिफ्ट', बहन अर्पिता को कहा- शुक्रिया

बॉलीवुड
Updated Dec 28, 2019 | 09:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan Welcomes Ayat: सलमान खान हाल ही में दूसरी बार मामा बने हैं और उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। मालूम हो कि आयत का जन्म सलमान खान के जन्मदिन पर हुआ है।

Salman Khan
Salman Khan 
मुख्य बातें
  • सलमान खान हाल ही में एक बार फिर मामा बन गए हैं और उनकी बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है
  • अर्पिता की बेटी और सलमान खान की भांजी का नाम आयत है
  • सलमान आयत के जन्म पर काफी खुश हैं और उन्होंने खास अंदाज में उनका स्वागत किया

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में एक बार फिर से मामा बन गए हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने शुक्रवार को यानी सलमान खान के बर्थडे के दिन बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने आयत रखा। मालूम हो कि अर्पिता ने यह तय कर लिया था कि वो सलमान के जन्मदिन पर ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। आयत के जन्म से उनके मामा सलमान बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। 

सलमान ने आयत के जन्म पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया और अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'इस खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है आयत। पूरे परिवार को बेस्ट तोहफा देने के लिए शुक्रिया अर्पिता और आयूष। मैं दुआ करता हूं कि इसे पढ़ने वाला हर शख्स उसके लिए दुआ करे और वो बड़ी होकर हम सबको गौरांवित करे। प्यार और इज्जत के लिए आपका शुक्रिया। आप लोग बहुत दयालु हैं, थैंक यू, थैंक यू,थैक यू।'

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

 

जानकारी के मुताबिक अर्पिता और पूरा खान परिवार चाहता था कि इस बच्चे का जन्म 27 दिसंबर यानी सलमान के बर्थडे वाले दिन हो, जिसके चलते अर्पिता ने सी- सेक्शन के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया और आयत इस दुनिया में आईं। जिसके बाद अर्पिता ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। वहीं आयुष ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। 

बता दें कि अर्पिता और आयुष की शादी साल 2014 में हुई थी। इसके बाद वो पहली बार पेरेंट्स बने और उनके घर बेटे आहिल का जन्म हुआ। आहिल अब तीन साल के हो चुके हैं और हाल ही में उनकी छोटी बहन आयत का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में जन्म हुआ। मालूम हो कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के काफी क्लोज हैं। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर