इरफान खान की आंखों पर शाहरुख खान ने लिखी शायरी, बोले- पैमाना कहे है कोई मैखाना कहे है...

Shahrukh Khan Irrfan Khan With Rare Throwback Photo: शाहरुख खान ने इरफान खान के साथ वाली थ्रोबैक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- अल्लाह आपकी आत्मा को शांति दे इरफान भाई...

Shahrukh khan irrfan khan Heartfelt condolences with Rare throwback photo
शाहरुख खान और इरफान खान।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • इरफान खान साल 2018 से हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे।
  • 2 दिन पहले ही इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • अब अचानक सामने आई इरफान की मृत्यु की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है।

इरफान खान के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक लहर छा गई है। दिग्गज अभिनेता साल 2018 से हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। इरफान का लंदन में लंबा इलाज चल रहा था और वे पिछले साल ही भारत लौटे थे। दो दिन पहले ही इरफान खान को कोलोन इनफेक्शन के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले दो दिन से आईसीयू में थे और अब अचानक सामने आई इरफान खान की मृत्यु की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी इरफान खान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। शाहरुख ने इरफान के साथ एक थ्रोबैक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर किया है। इसमें इरफान खान, शाहरुख खान से कुछ धीरे से कहने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं शाहरुख बड़े ही ध्यान से इरफान को सुन रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lunatic_brain_) on


शाहरुख खान ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मेरे दोस्त... प्रेरणा और हमारे समय के सबसे महान अभिनेता। अल्लाह आपकी आत्मा को शांति दे इरफान भाई... आपको उतना ही याद किया जाएगा, जितना इस तथ्य को प्यार से समझना कि आप हमारे जीवन का हिस्सा थे। पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आंखों को भी, क्या क्या ना कहे है। लव यू...।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on


बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, करीना कपूर खान, प्रिटी जिंटा, परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू, रितेश देशमुख, रणदीप हुड्डा, अक्षय कुमार, जोन अब्राहम, कियारा आडवाणी, मेहश बाबू, तमन्ना भाटिया, निशा शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला, अली असगर, मुनमुन दत्ता, मिथिला पालकर सहित कई स्टार्स ने इरफान को सोशल मीडिया पर अंतिम विदाई दी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर