Shraddha kapoor ने शेयर की पिता की 55 साल पुरानी तस्वीर, ब्लैक-व्हाइट फोटो में एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड
Updated Oct 07, 2019 | 12:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्टर शक्ति कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि एक्टर किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक पुरानी तस्वीर को लेकर चर्चा में है। बता दें कि उनकी इस तस्वीर को श्रद्धा कपूर ने शेयर किया है।

shakti kapoor Shraddha Kapoor
shakti kapoor Shraddha Kapoor 
मुख्य बातें
  • हाल ही में श्रद्धा कपूर ने पिता शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है
  • स्कूल के दिनों में शक्ति कपूर क्रिकेट टीम के कैप्टन थे
  • इस तस्वीर में शक्ति कपूर को ढूंढना है नामुमकिन

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने बैक टू बैक प्रोजेक्ट में बिजी चल रही हैं। हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म छिछोरे लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट कास्ट हुई थीं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर की बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर की है। जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं। बता दें कि शक्ति कपूर की ये तस्वीर 55 साल पुरानी है।

श्रद्धा कपूर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'बताओ मेरे पिता कहा हैं? ये तस्वीर लगभग 55 साल पुरानी है, जब वो अपने स्कूल सलवान पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टीम के कैप्टन थे।' सामने आई तस्वीर में शक्ति कपूर को ढूंढना काफी मुश्किल है।

बता दें कि इस तस्वीर में पूरी क्रिकेट टीम ट्रॉफी के साथ नजर आ रही है। ब्लैक और वाइट इस तस्वीर में शक्ति कपूर भी नजर आ रहे हैं। वहीं लंबे समय से हिंदी फिल्मों से दूर शक्ति कपूर को आखिरी बार उन्हें डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के मंच पर नजर आए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

हिंदी फिल्मों के बाद शक्ति कपूर अब भोजपुरी फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। भोजपुरी फिल्म लेडी सिंघम में वो रानी चटर्जी और गौरव झा के साथ काम करते दिखाई देंगे। भोजपुरी फिल्मों में काम करने को लेकर शक्ति कपूर ने कहा कि ये भाषा मुझे काफी अच्छी लगती है। जिसकी वजह से वो भोजपुरी कलाकारों से अक्सर टच में रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

वहीं बात करें तो श्रद्धा कपूर आने वाले दिनों स्ट्रीट डांसर, बाघी 3 जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। स्ट्रीट डांसर थ्री डी में एक्ट्रेस वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। जबकि बाघी 3 में वो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर