Suniel Shetty ने की अथिया-अहान की लव लाइफ पर बात, बोले- मुझे बेटे और बेटी के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से प्यार है

बॉलीवुड
Updated Jan 02, 2020 | 14:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Suniel Shetty on Children Love Life: सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने अपने बच्चों के रिलेशनशिप को स्वीकार कर लिया है। सुनील शेट्टी का कहना है कि बच्चे खुश हैं और उनके पार्टनर भी बहुत अच्छे हैं।

Suniel Shetty And Mana Shetty Accept Children Athiya Ahan love life
फैमिली के साथ सुनील शेट्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुनील शेट्टी ने अपने बच्चों के लव रिलेशनशिप को लेकर बात की है।
  • खबर है कि अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं।
  • अहान शेट्टी इंडस्ट्रीयलिस्ट की बेटी तानिया श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं।

सुनील शेट्टी के बच्चे अहान और अथिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। वहीं अहान शेट्टी फेमस इंडस्ट्रीयलिस्ट की बेटी तानिया श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब पापा सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने बच्चों की डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए उन्हें स्वीकारिता दी है। 
सुनील शेट्टी ने इस बारे में खुलकर बात की। सुनील ने बताया, 'हम बच्चों और उनकी डेट(गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड) को प्यार करते हैं। वो जिसे भी डेट कर रहे हैं उन्हें पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि प्रोफेशनल से ज्यादा रियल लाइफ में खुश रहना आजकल बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यही वो जगह है जो मिसिंग है। हम सभी खुश थे, हम इसी खुश के साथ बढ़ रहे हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ahan.shetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@suniel.shetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@suniel.shetty) on

सुनील शेट्टी ने बताया कि जमाना बदल गया है। ना सिर्फ उन्होंने बल्कि पत्नी माना शेट्टी ने भी अपने बच्चों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। बकॉल सुनील शेट्टी, 'यदि आप अपनी और हमारी लाइफ को देखें तो हम सभी खुश थे। आज की पीढ़ी बहुत ज्यादा चिंतित है। जैसे कि उन्हें लाइक मिल रहा है क्या? मेरे कपड़े सही हैं क्या? छोटा मोबाइल तो नहीं, दुनिया भर का पियर प्रेशर है। किसी को मारना, किसी को काट के बैग में फेंकना, सौतेले पिता आदि। ये सब हमारी सोच में आता भी नहीं था लेकिन समय बदल गया है। यही कारण है कि अब माता-पिता ने उनसे मित्रता कर ली है और ये सब कुछ बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे अहान की प्रेमिका से प्यार है और मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया डेट कर रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है और माना को भी नहीं है। बच्चे खुश हैं उनके जो पार्टनर हैं वो बड़े ही प्रतिभाशाली परिवारों से हैं और विनम्र हैं। हमारे परिवार में वो आसानी से फिट हो गए हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@athiyashetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@athiyashetty) on

आपको बता दें, अथिया और अहान ने अपने पार्टनर्स के साथ नया साल सेलिब्रेट किया है। अथिया जहां केएल राहुल के साथ थाईलैंड में थीं तो वहीं अहान और तानिया अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर