Farhan Akhtar Injured: तूफान के सेट पर चोटिल हुए फरहान अख्‍तर, कलाई में हुआ फ्रैक्चर

बॉलीवुड
Updated Oct 14, 2019 | 09:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Farhan Akhtar Injured on the sets of toofan: बॉलीवुड एक्‍टर फरहान अख्‍तर के चाहने वालों के ल‍िए बुरी खबर है। फ‍िल्‍म तूफान की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में चोट लगी है।

Farhan Akhtar
Farhan Akhtar 

Farhan Akhtar Injured on the sets of toofan: बॉलीवुड एक्‍टर फरहान अख्‍तर के चाहने वालों के ल‍िए बुरी खबर है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ‍िल्‍म तूफान की शूटिंग के दौरान वह चोटिल हो गए हैं। इसकी वजह से उनकी कलाई में फ्रैक्‍चर हुआ है। जांच के बाद पता चला कि उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया। फरहान ने अपने फैंस को खुद इस घटना की जानकारी दी। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक्‍स रे की तस्‍वीर साझा कर लिखा- 'यह मेरी पहली बॉक्सिंग इंजरी है, मेरे हेमेट (कलाई के पास का हिस्सा) में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है।’

फरहान अख्‍तर ने कुछ समय पहले अपने अगले प्रोजेक्‍ट की घोषणा की थी। उन्‍होंने फ‍िल्‍म का नाम तूफान रखने का ऐलान क‍िया था। उसके बाद इस फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक आया था। लुक में फरहान अख्‍तर की जो झलक द‍िखाई दी थी, वो हैरान करने वाली थी। फरहान अख्‍तर इस फ‍िल्‍म में एक बॉक्‍सर के किरदार में नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्‍होंने जमकर बॉडी ब‍िल्‍ड‍िंग की है। इसी फ‍िल्‍म के एक सीन की शूटिंग के वक्‍त उनके हाथ में चोट आ गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

तूफान अगले साल अक्‍टूबर में रिलीज होने वाली है। बता दें कि फरहान अख्‍तर की फ‍िल्‍म द स्‍काई इज पिंक हाल ही में रिलीज हुई है। यह प्रियंका चोपड़ा की कमबैक फ‍िल्‍म है। यह फ‍िल्‍म गुरुग्राम की रहने वाली 13 साल की आयशा चौधरी की कहानी है। वह एक मोट‍िवेशनल स्‍पीकर थीं। 2015 में इम्‍यून ड‍िफ‍िश‍िएंसी ड‍िस्‍आर्डर की समस्‍या के चलते उनका निधन हो गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

बीमारी के बावजूद आयशा के हौंसले काफी बुलंद थे। वह स्‍कूल-कॉलेजों में टॉक शोज देने जाती थीं। प्र‍ियंका चोपड़ा ने इस फ‍िल्‍म में आयशा की मां का किरदार निभाया है जबकि फरहान अख्‍तर ने आयशा के पिता का रोल निभाया है। आयशा का किरदार दंगल गर्ल जायरा वसीम ने निभाया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर