Throwback Photo: फोटो में दिख रहा ये बच्चा आज है बॉलीवुड का एक्शन स्टार, क्या पहचान पाए आप?

Throwback Photo: एक एक्टर की बचपन की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है क्या आप पहचान पाए कि ये एक्टर कौन है?

Actor Childhood Photo
Actor Childhood Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक्टर की बचपन की फोटो
  • क्या आप पहचान पाए कि ये बच्चा कौन है?
  • ये बच्चा आज बॉलीवुड का एक्शन हीरो है

पिछले कुछ समय से देश में लॉकडाउन है और इस दौरान आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। बीते दिनों में सेलेब्स अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं। साथ ही फैन पेज पर भी सेलेब्स की कई पुरानी फोटोज पोस्ट की जा रही हैं। हाल ही में एक एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें लोग पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।

पहचानें कौन है ये बच्चा

वायरल हो रही इस फोटो में दो बच्चे नजर आ रहे हैं और इनमें से एक बॉलीवुड एक्टर है, जो फोटो में अपनी बहन संग नजर आ रहा है। ये एक्टर इंडस्ट्री में अपने काम के दम पर अलग पहचान बना चुका है और एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाता है। केवल लड़कियां ही नहीं लड़के भी इनकी फिटनेस के कायल हैं। क्या आप पहचान पाए कि ये एक्टर कौन है? अगर नहीं, तो बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ हैं, जिनकी यह फोटो उनकी मां आयशा श्रॉफ ने शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff) on

टाइगर ने किया ये कमेंट

इस फोटो में टाइगर अपनी बहन कृष्णा के साथ नजर आ रहे हैं और जाहिर है कि इस पुरानी फोटो में एक्टर को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। आयशा श्रॉफ ने इस फोटो को शेयर कर लिखा- 'मेरी जिंदगी'। यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि खुद एक्टर को शायद यह तस्वीर पसंद नहीं आई और उन्होंने इसपर कमेंट कर लिखा, 'खराब फोटो।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

6 साल पहले किया था डेब्यू

बता दें कि टाइगर ने 6 साल पहले डायरेक्टर सब्बीर खान की फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा था। प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला की इस फिल्म में कृति सेनन उनके साथ नजर आईं थीं और दोनों की यह डेब्यू फिल्म थी, जिसे हाल ही में 6 साल पूरे हुए हैं। तब से अब तक टाइगर के लुक में काफी बदलाव आया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वो पहले से काफी फिट और स्मार्ट हो गए हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर