TikTok पर छाई दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड
Updated Oct 13, 2019 | 14:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टिकटॉक पर दीपिका पादुकोण के कई वीडियोज छाए हुए हैं। लेकिन ये रियल दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल किंजल मोरे हैं। खास बात तो ये है कि दर्शकों का इन्हें भरपूर प्यार भी मिल रहा है।

Tiktok Sensation kinjal more Aka Deepika Padukone Look alike Video Viral Watch video
दीपिका पादुकोण और किंजल मोरे।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टिकटॉक पर इन दिनों दीपिका पादुकोण की हमशक्ल का खूब जलवा है।
  • दीपिका पादुकोण की इस हमशक्ल और टिक टॉक स्टार का नाम किंजल मोरे है।
  • टिकटॉक पर किंजल मोरे के कई वीडियो हैं जो कि खूब छाए हुए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोविंग से तो सभी वाकिफ हैं। दीपिका जब-जब सिल्वर स्क्रीन पर आती हैं उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। वैसे दीपिका पद्मावत के बाद किसी फिल्म में नहीं दिखी हैं। हालांकि जल्द ही वो अपने फैन्स के लिए छपाक और 83 लेकर आ रही हैं। शादी के बाद ये दीपिका की कमबैक फिल्में होंगी। वैसे इन दिनों टिकटॉक पर भी दीपिका पादुकोण का खूब जलवा है। जी हां, टिकटॉक पर दीपिका के कई वीडियोज छाए हुए हैं। लेकिन ये रियल दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल किंजल मोरे हैं। 
टिकटॉक पर किंजल मोरे के कई वीडियो छाए हुए हैं और दर्शकों का उन्हें भरपूर प्यार भी मिल रहा है। खास बात तो ये है कि किंजल का चेहरा काफी हद तक दीपिका से मिलता है। इसी वजह से यूजर्स उन्हें टिकटॉक की दीपिका पादुकोण बुलाते हैं। 


किंजल आए दिन टिकटॉक पर दीपिका पादुकोण को कॉपी करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। उनके फॉलोअर्स भी उन्हें दीपिका की टू कॉपी बताते हैं। किंजल वीडियोज में ना सिर्फ दीपिका की तरह एक्टिंग करती हैं बल्कि उनकी अदाएं भी एकदम उन्हीं के जैसी हैं। यहां तक कि किंजल के गालों पर भी दीपिका की ही तरह ही डिंपल आते हैं। 


आपको बता दें, किंजल मोरे महाराष्ट्र से हैं। जब से वो टिकटॉक पर आई हैं लोग उन्हें बड़ी संख्या में फॉलो करते हैं। अब तक किंजल के टिकटॉक पर 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर