Varun Dhawan New Look: वरुण धवन ने बदला लुक, नए अवतार में पहचानना हुआ मुश्किल

Varun Dhawan new look viral: वरुण धवन इन दिनों स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वे एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए, फोटो में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

Varun Dhawan new look
Varun Dhawan new look  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वरुण धवन का दिखा बिल्कुल अलग लुक
  • स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में आए नजर
  • श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही के साथ दिखे दो लुक्स

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर चर्चा में हैं। वे जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। स्ट्रीट डांसर 3डी का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें बहुत पसंद भी किया जा रहा है। जैसा ही नाम से ही पता चलता है, फिल्म में डांस का संग्राम दिखाया जाएगा। स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं।

हाल ही में फिल्म के प्रमोशन की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं। जिनमें वरुण का एक अलग ही लुक नजर आ रहा है। इस लुक को देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल यहां वरुण दो अलग-अलग अवतार में दिखे। इन्हीं में से एक लुक बिल्कुल अलग था। दरअसल वे बीयर्ड के साथ सनग्लासेज में नजर आए, लेकिन इस दौरान उनका हेयरस्टाइल बहुत क्वर्की लग रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

फिल्म में श्रद्धा के अलावा नोरा फतेही भी हैं। वरुण इन दोनों एक्ट्रेसेज के साथ अलग-अलग लुक में दिखे। ब्लू प्रिंट वाली ब्लैक शर्ट के साथ वरुण ने ब्लैक पैंट्स कैरी की। उन्होंने अपने लुक को एक ब्लू जैकेट लेयर किया। इसके साथ ही उनके ब्लू जूतों ने भी हमारा ध्यान खींचा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varindertchawla) on

फिल्म की अगर बात करें तो स्ट्रीट डांसर 3डी में  वरुण भारतीय डांस ग्रुप से हैं, वहीं श्रद्धा पाकिस्तानी डांस ग्रुप का हिस्सा बनी हैं। दोनों के बीच नोक-झोंक दिखाई गई है। वरुण और श्रद्धा को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इसमें प्रभु देवा भी नजर आने वाले हैं। रेमो डिसूजा की ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर कंगना रनौत की पंगा से होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर