भाई की सगाई में श्रद्धा कपूर ने पहनी बेहद मंहगी साड़ी, इतनी कीमत में प्लान कर सकते हैं गोवा ट्रिप

Shraddha Camel twig print saree: श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पीली साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने यह साड़ी कजिन की सगाई में पहनी।

Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर 
मुख्य बातें
  • हाल ही में श्रद्धा कपूर के कजिन ने सगाई की है
  • एक्ट्रेस ने सगाई में खूबसूरत पीली साड़ी पहनी
  • उन्होंने पीली साड़ी की तस्वीरें खुद शेयर कीं

बॉलीवुड में चुनिंद एक्ट्रेसेस ही हैं, जिनकी फैशनेबल छवि जरा हटकर है। ऐसी अभिनेत्रियों में से एक श्रद्धा कपूर भी हैं, जो अपनी सिंप्लिस्टिक फैशन च्वाइस के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक में स्टनिंग लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पीली साड़ी में नजर आईं तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। दरअसल, एक्ट्रेस के कजिन प्रियांक शर्मा ने लंबे से अपनी गर्लफ्रेंड शाजा मोरानी से सगाई की है, जिसमें श्रद्धा भी शरीक हुई। श्रद्धा ने सगाई में कैमल ट्विग प्रिंट वाली खूबसूरत पीली साड़ी पहनी और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बेहद महंगी है श्रद्धा कपूर की साड़ी

श्रद्धा कपूर ने फैंस को अपने शानदार लुक की जो झलक दिखाई है, उसमें वह परफेक्ट मेकअप में हैं। साथ ही पारंपरिक मांग टिक्का और कुछ चूड़ियों पहनी हैं, जिससे उनका लुक सिंपल और स्टनिंग बना रहे। एक्ट्रेस ने सगाई समारोह में अपने साथ एक पोटली बैग भी रखा। बता दें कि श्रद्धा की कैमल ट्विग प्रिंट वाली पीली साड़ी बेहद महंगी है। श्रद्धा की साड़ी की कीमत 62,000 रुहए है। यह साड़ी फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता ने डिजाई की है। श्रद्धा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अर्पिता को टैग भी किया है। 

Cost of Shraddha Kapoor's saree

श्रद्धा कपूर के अलावा प्रियंक शर्मा और शाजा मोरानी की सगाई में शक्ति कपूर भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि प्रियांक अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। वहीं, शाजा प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी हैं। प्रियांक और शाजा कई सालों से रिलेशनशिप में थे, जिसे उन्होंने अब जिंदगीभर निभाने का फैसला किया है। दोनों की सगाई में करीबी रिश्तेदारों के अलावा दोस्तों ने शिरकत की है। कपल की सगाई के बाद कहा जा रहा है कि दोनों आने वाले वक्त में जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर