Miss World Question: इन सवालों के जवाब ने बदल दी विश्व सुंदरियों की जिंदगी, दिलाया मिस वर्ल्ड का ताज

Miss World Popular Question: भारतीय महिलाओं ने दुनियाभर में अपनी खूबसूरती से देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। कई भारतीय सुंदरियों ने विश्व सुंदरी (Miss World) का खिताब अपने नाम किया। लेकिन सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्कि इन्होंने जटिल सवालों के ऐसे जवाब दिए जिससे इनके सिर मिस वर्ल्ड का खिताब सजा।

Indian Miss World
भारतीय विश्व सुंदरी 
मुख्य बातें
  • भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया की पहली मिस वर्ल्ड थीं रीता फातिमा
  • भारतीय सुंदरियों ने अपने बेहतरीन जवाब से हालिस किया मिस वर्ल्ड का ताज
  • अब छह भारतीय सुंदरियों को मिल चुका है मिस वर्ल्ड का खिताब

Miss World Question: कहते हैं ना कि कुछ सवालों से कभी पीछे नहीं भागना चाहिए क्योंकि कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी बदल देते हैं। कई भारतीय सुंदरियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने ऐसे सवालों के जवाब दिए, जिससे न सिर्फ उनके सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा बल्कि उन्होंने देश को भी गर्व महसूस कराया। हम बात कर रहे हैं, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन के दौरान पूछे जाने वाले सवालों के बारे में।

बता दें कि भारत की तरफ से आखिरी बार 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। वहीं मानुषी से पहले पांच भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं। इस खबर में हम बात करेंगे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में, जिसका सबसे बेहतरीन जवाब देकर इन भारतीय सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 

रीता फातिमा, 1966
रीता फातिमा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया की पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। हालांकि बाद में रीता ने मॉडलिंग छोड़ दी और डॉक्टर बन गई।

सवाल-  आपको डॉक्टर क्यों बनना है?

जवाब- भारत में महिला विशेषज्ञों की बेहद जरूरत है। हां, मैं मानती हूं कि भारत में बच्चे बहुत हैं और इस पर काम करने की जरूरत है।

ऐश्वर्या राय, 1994

रीता फातिमा के बाद 1994 में ऐश्वर्या राय के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा।

सवाल- अगर आप आज विश्व सुंदरी का खिताब जीत जाएं तो क्या करेंगी और 1994 की मिस वर्ल्ड में क्या खूबियां होनी चाहिए?

जवाब –अगर मैं आज मिस वर्ल्ड बनी तो मैं अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और मन से निभाऊंगी। मेरे लिए वही एक बेहतरीन मिस वर्ल्ड है। एक सच्चा और असली इंसान।

डायना हेडन, 1997

सवाल- आप अगर मिस वर्ल्ड बनती हैं तो आप इनाम की राशि से क्या करेंगी. क्या आप इसे दान में देंगी?

जवाब- मैं अपनी इनाम राशि किसी और के साथ क्यों शेयर करूंगी। ये मेरी इनाम राशि है, इसे मैं अपने दोस्तों और परिवार पर खर्च करूंगी। मैं इसे जहां मन खर्च करूंगी और निवेश करूंगी।

Also Read: मिस वर्ल्ड 2021 बनीं Karolina Bielawska, भारतीय मूल की श्री सैनी फर्स्ट रनर अप

युक्ता मुखी, 1999
22 साल की उम्र में युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड बनीं। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने फिल्म ‘प्यासा’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। फिलहाल युक्ता फिल्मों से दूर हैं और उनका दिल्ली में Fat Mookhey Burger नाम का एक रेस्त्रां हैं।

सवाल- आपका पसंदीदा खाना क्या है। अगर आप दुनिया में कुछ भी बन सकती होतीं, तो क्या बनती। आप किस देश जाना चाहेंगी?
जवाब- मैं बीते 20 सालों से इंडियन फूड खा रही हूं और मैं इससे  कभी बोर नहीं हुई। भारत के अलावा मैं पेरिस, फ्रांस जाना चाहूंगी क्योंकि मैं वहां कभी नहीं गई हूं।

प्रियंका चोपड़ा, 2000
युक्ता मुखी के तुंरत बाद एक और भारतीय सुंदरी के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा, वो थीं प्रियकां चोपड़ा। 25 साल की उम्र में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में आने का विचार किया। 2003 में फिल्म ‘हीरो’ के साथ प्रियंका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

सवाल-बीते साल की विनर भी भारत से थीं, इस वजह से क्या दबाव में हैं? आप किसे सबसे कामयाब लिविंग वूमेन मानती हैं और क्यों?

जवाब- मैं दबाव में सबसे बेहतर काम करती हूं. जब दबाव होता है, तब उम्मीदें होती हैं और जब उम्मीदें होती हैं तब मैं कामयाबी के लिए जोश से भर जाती हूं।

मानुषी छिल्लर , 2017

प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने के बाद भारत को 17 साल बाद नई मिस वर्ल्ड मिली, जिसका नाम है मानुषी छिल्लर। 20 सा की उम्र में मानुषी ने ये खिताब जीता। मानुषी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर आएंगी।

सवाल-दुनिया में किस पेशे की सैलेरी सबसे ज्यादा होनी चाहिए और क्यों? 

सवाब- मेरी मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। इसलिए मैं कह सकती हूं कि मां होने की जॉब सबसे बेहतरीन है। कोई भी मां सबसे ज्यादा वेतन की हकदार होती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर