Hina Khan Transformation: इतने सालों में बिल्कुल बदल गईं हिना खान, सीधी-सादी बहू से बनीं ग्लैमरस डॉल

फैशन
Updated Feb 06, 2020 | 23:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hina Khan then and now photos: हिना खान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। इस शो के बाद हिना खान ने अपना लुक बिल्कुल बदल लिया और अब वे ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं।

Hina Khan then and now photos
Hina Khan then and now photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिना खान का ट्रांसफॉर्मेशन
  • 11 सालों में हिना ने पूरी तरह से बदला अपना स्टाइल
  • हिना फिल्म हैक्ड में नजर आएंगी

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अब छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। वे जल्द ही फिल्म हैक्ड में नजर आने वाली हैं। फिल्मी सफर शुरू करने से पहले हिना ने एक लंबा वक्त टीवी पर बिताया है। इसी से उन्हें घर-घर में पहचान मिली है। हिना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2009 में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। इसमें वे अक्षरा सिंघानिया के रूप में दिखीं और धीरे-धीरे इसी किरदार के रूप में पॉपुलर हो गईं।

इस सीरियल में हिना साल 2016 तक नजर आईं। इस दौरान उनकी इमेज एक सीधी-सादी बहू की बन गई थी। ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना ज्यादातर साड़ियों और सूट्स में ही नजर आती थीं।

ये सीरियल छोड़ने के बाद उनका धीरे-धीरे लुक बदलने लगा। जब वे टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में आईं तो उनके स्टाइल के बहुत चर्चे हुए। उन्हें घर की सबसे फैशनेबल सेलेब कहा गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aksharafiles) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aksharafiles) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aksharafiles) on

 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद हिना ने अपने लुक को बिल्कुल ट्रांसफॉर्म कर लिया। सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के किरदार में भी उनका स्टाइल जबरदस्त था। अब वे जल्द ही फिल्म हैक्ड में आने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

 

हैक्ड के प्रमोशन के दौरान हिना खान के कई लुक्स देखने को मिल रहे हैं, जिनमें वे बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। अब हिना ने अक्षरा के रूप को बहुत पीछे छोड़ दिया है और स्टाइलिश अवतार अपना लिया है। अब वे ट्रेंडी आउटफिट्स में नजर आती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

 

स्टाइल के मामले में हिना फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं। चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न, हर आउटफिट में हिना कमाल की लगती हैं। उनकी फिल्म की अगर बात करें तो इसे विक्रम भट्ट बना रहे हैं और ये एक थ्रिलर ड्रामा है। हैक्ड 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर