Grammy Awards 2020: अब तक नहीं देखा होगा प्रियंका चोपड़ा का इतना हॉट लुक, निक जोनस की भी ठहरीं नजरें

फैशन
Updated Jan 27, 2020 | 08:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra & Nick Jonas at Grammy Awards 2020: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ग्रैमी अवॉर्ड्स पहुंचे। यहां प्रियंका ने अपने डीप नेक गाउन से सबका ध्यान खींचा।

Priyanka Chopra & Nick Jonas at Grammy Awards 2020
Priyanka Chopra & Nick Jonas at Grammy Awards 2020  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस अंदाज में पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
  • प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉट लुक से ढाया कहर
  • राल्फ एंड रुसो के डीप नेक गाउन में दिखीं प्रियंका

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की गिनती अब ग्लोबल स्टार्स में होती हैं। वे हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। ग्रैमी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। ये लॉस एंजेलिस में 26 जनवरी, वहीं भारत में 27 जनवरी को तड़के शुरू हुआ। यहां प्रियंका चोपड़ा और उनके पति हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस भी पहुंचे।

ग्रैमी में प्रियंका और निक का रेड कार्पेट लुक जबरदस्त रहा। पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर निक के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें वे राल्फ एंड रुसो के एक आइवरी सिक्विन-एनग्रेस्ड सिल्क किमोनो गाउन में नजर आ रही हैं। ये गाउन बहुत डीप नेक है, जिसका कट उनकी नेवल पियर्सिंग तक है। इसमें प्रियंका बेहद हॉट लग रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
This guy. #Grammys2020 A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

ये गाउन हैंड पेटेंड है और इस पर एम्बेलिश्मेंट किया गया है। इसकी 3डी ऑरगेंजा पेटल्स और पीच ओम्ब्रे फ्रिंज स्लीव्ज गाउन को और भी स्टाइलिश लुक दे रही है। इसमें ट्रेन भी है, जो रेड कार्पेट पर बहुत खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका ने अपने लुक को ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो वे साइड पार्टिंग के साथ स्ट्रेट खुले बालों में दिख रही हैं।

 

 

वहीं निक की अगर बात करें तो वे एक सीक्विन सूट में बहुत डैशिंग लग रहे हैं। वे रेड कार्पेट पर प्रियंका के लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। ये कपल बेहद स्टाइलिश लग रहा था। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका फिलहाल अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म द वाइट टाइगर की तैयारियों में जुटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार राजकुमार राव स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर