Shraddha Kapoor ने टशन में शुरू किया स्ट्रीट डांसर 3डी का प्रमोशन, शिमर मैटेलिक ड्रेस में दिखाया हॉट लुक

फैशन
Updated Dec 18, 2019 | 09:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Stylish Photos of Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने स्टाइल के साथ स्ट्रीट डांसर 3डी का प्रमोशन शुरू कर दिया है। हाल ही में वे एक शिमर मैटेलिक ड्रेस में हॉट लुक में दिखीं।

Shraddha Kapoor Photos: श्रद्धा ने टशन में शुरू किया स्ट्रीट डांसर 3डी का प्रमोशन, शिमर मैटेलिक ड्रेस में दिखा हॉट लुक
Shraddha Kapoor Photos: श्रद्धा ने शिमर मैटेलिक ड्रेस में दिखाया हॉट लुक  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ने शुरू किया स्ट्रीट डांसर 3डी का प्रमोशन
  • प्रमोशन के दौरान शिमर मैटेलिक ड्रेस में दिखा श्रद्धा का ग्लैमरस लुक
  • ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर वरुण धवन नजर आएंगे। फैंस इस जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आने से पहले ही इसका प्रमोशन शुरू हो गया है। प्रमोशन के लिए श्रद्धा और वरुण, रेमो के डांस रिएलिटी शो डांस प्लस में पहुंचे।

इस शो में श्रद्धा बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां श्रद्धा एक स्ट्रेपलेस मैटेलिक ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। जिस पर पर्पल के अलग-अलग शैड्स की शिमर डिटेलिंग दी गई है। ये ड्रेस श्रद्धा पर बहुत जंच रही है और पार्टीज के लिए परफेक्ट है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

उन्होंने अपने लुक को ब्लैक बूट्स से पूरा किया है। श्रद्धा ने अपने लुक को हूप ईयररिंग्स से पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने सटल लिपस्टिक के साथ ब्लींग आईलाइनर चुना। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो श्रद्धा ने अपने बालों को साइट पार्टिंग के साथ खुला रखा है। उनका ये लुक आपको भी अपना दीवाना बना देगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#VarunDhawan #shraddhakapoor on the sets of #DancePlus A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

कुछ दिन पहले ही स्ट्रीट डांसर 2डी से श्रद्धा का पोस्टर सामने आया था। पोस्टर में वे नियॉन ब्रालेट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में स्टनिंग लग रही थी। इसके साथ उन्होंने फिशनेट स्टॉकिंग्स और ब्लैक बूट्स कैरी किए थे। इस पोस्टर में वे अपने डांस के संग्राम के लिए बिल्कुल तैयार लग रही थीं। देखे स्ट्रीट डांसर 3डी में उनका लुक:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

आपको बता दें कि इस फिल्म में वरुण-श्रद्धा के साथ प्रभु देवा, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, धर्मेश, शक्ति मोहन और पुनित पाठक भी हैं। इस फि्लम को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। स्ट्रीट डांसर 3डी अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की सीधी टक्कर कंगना रनौत की स्पोर्ट्स फिल्म पंगा से होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर