Bigg Boss 15: मधुरिमा तुली, प्रियांक शर्मा से केआरके तक, हाथापाई के बाद घर से बेघर हुए ये कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss Physical Violence: बिग बॉस में धक्का-मुक्की, हाथापाई आम बात है। इस कारण को कई कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर जाना पड़ा था। जानिए उन कंटेस्टेंट्स के बारे में जो हिंसा के कारण घर से हुए बेघर...

Bigg Boss 15 Fights
Bigg Boss 15 Fights 
मुख्य बातें
  • प्रतीक सहजपाल से लड़ाई के कारण जीशान खान को घर से निकाला गया।
  • बिग बॉस 15 में हाथापाई और धक्का-मुक्की कुछ नया नहीं है।
  • कई कंटेस्टेंट्स को धक्का-मुक्की के कारण घर से बेघर होना पड़ा था।

मुंबई. बिग बॉस 15 में हाथापाई के बाद जीशान खान को घर से बेघर कर दिया है। बिग बॉस में धक्का-मुक्की, हाथापाई बेहद कॉमन है। इससे पहले  भी कई कंटेस्टेंट्स को इसी कारण घर से जाना पड़ा था।

बिग बॉस सीजन 13 में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच किचन में लड़ाई हो गई थी। इस दौरान मधुरिमा तुली इतना गुस्सा हो गई कि उन्होंने फ्राइंग पैन से पीटा था। इसके बाद सलमान  खान ने मधुरिमा तुली को घर से बेघर कर दिया था। इसी सीजन में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच दुश्मनी सबसे अधिक चर्चा में रही। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कई धक्का-मुक्की हुई। सिद्धार्थ को दो हफ्ते के लिए नोमिनेट किया गया था।  

प्रियांक शर्मा और कुशाल टंडन
बिग बॉस सीजन 11 के पहले हफ्ते प्रियांक शर्मा और आकाश डडलानी के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। इसके बाद सलमान खान ने प्रियांक शर्मा को बाहर कर दिया था। हालांकि, प्रियांक ने बाद में वापसी की थी। वहीं, बिग बॉस सीजन 7 में कुशाल टंडन और एंडी के बीच गौहर खान को लेकर हाथापाई हुई थी। इसके बाद कुशाल टंडन को बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया था।   

केआरके और पुनीत इस्सर 
केआरके बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। बिग बॉस 3 में केआरके ने फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा पर बोतल फेंकी थी। इसके बाद बिग बॉस ने तुरंत उन्हें घर से बेघर कर दिया था। 

 

बिग बॉस के आठवें सीजन में पुनीत इस्सर ने गलती से आर्य बब्बर को मार दिया था। इसके बाद आर्य बब्बर ने बिग बॉस से मांग की थी कि पुनीत को घर से बेघर कर दिया जाए। बाद में पुनीत ने माफी मांगी और घर में दाखिल हुए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर