दूरदर्शन का दर्शकों को तोहफा, शुरू हो रहे हैं विष्णुपुराण, चाणक्‍य और तू तोता मैं मैना

रामायण, महाभारत, श्रीकृष्‍णा जैसे धारावाहिकों के पुन: प्रसारण के बाद अब दूरदर्शन अन्‍य लोकप्रिय सीरियल का प्रसारण करने जा रहा है। दूरदर्शन ने विष्णुपुराण, चाणक्‍य और तू तोता मैं मैना को द‍िखाने की घोषणा की है।

Tu Tota Main Maina Show
Tu Tota Main Maina Show 

रामायण, महाभारत, श्रीकृष्‍णा जैसे धारावाहिकों के पुन: प्रसारण के बाद अब दूरदर्शन अन्‍य लोकप्रिय सीरियल का प्रसारण करने जा रहा है। दूरदर्शन ने विष्णुपुराण, चाणक्‍य और तू तोता मैं मैना जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के पुन: प्रसारण की तैयारी कर ली है। इसके ल‍िए बाकायदा ट्वीट कर घोषणा की गई है और इन धारावाहिकों के प्रसारण के समय की जानकारी दी गई है।

दूरदर्शन ने ट्वीट किया- शाम 6 बजे हम दर्शकों के लिए प्रस्तुत करते हैं भरपूर मनोरंजन और हंसी का पिटारा लिए एक बेहतरीन कॉमेडी धारावाहिक “तू तोता मैं मैना” सिर्फ दूरदर्शन पर। उससे पहले एक और ट्वीट किया था- आचार्य विष्णुगुप्त ने महाराज धनानन्द को कहां रखा है ? अब पाटलीपुत्र शासन व्यवस्था में आचार्य निर्देश का महत्व है। क्या होगा आगे ? जानने के लिए शाम 5 बजे देखना नहीं भूलें हमारी बेहतरीन प्रस्तुति धारावाहिक “चाणक्य” सिर्फ दूरदर्शन पर। 

उससे पहले दूरदर्शन ने विष्‍णुपुराण के प्रसारण से संबंधित ट्वीट किया था। दूरदर्शन का बयान था- भगवान विष्णु के महिमा की कथा धारवाहिक “विष्णुपुराण” कल से शुरू हो रहा है DD Bharati पर। बता दें कि यह तीनों ही धारावाहिक अपने जमाने में खूब देखे जाते थे।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मार्च के अंत में लॉकडाउन लगाया गया था। इस वजह से फ‍िल्‍मों की रिलीज पर रोक लगने के साथ ही तमाम धारावाहिकों की शूटिंग तत्‍काल प्रभाव से बंद हो गई। ऐसे में ट्विटर पर यूजर्स ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से रामायण और महाभारत जैसे शोज को चलाने की मांग की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर