Ghum hai spoiler alert: सई-विराट के हनीमून के बीच पाखी बनी जासूस, क्या होगा जब सम्राट से होगा सामना?

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Aug 05, 2021 | 17:39 IST

Ghum hai kisikey pyaar mein spolier alert: टीवी के फेमस धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब बेहद रोचक होने वाली है। सई-विराट के हनीमून ट्रिप पर नया हंगामा होने वाला है।

Ghum hai kisikey pyaar mein, ghum hai kisi ke pyar mein new twist, ghum hai kisi ke pyar mein new entry, ghum hai kisi ke pyar mein latest updates,
सई-विराट के हनीमून के बीच ताक-झांक करने में लगी पाखी   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद विराट ने किया सई के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान।
  • ट्रिप पर विराट करेगा सई को प्रपोज, मगर बीच में आ जाएगा सम्राट।
  • सई-विराट के हनीमून के बीच पाखी करेगी ताक-झांक, गुम है किसी के प्यार में आने वाला है नया तूफान।

Ghum hai kisikey pyaar mein upcoming twist: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में अपने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस शो की कहानी में रोजाना कुछ ऐसे उतार-चढ़ाव आते हैं जो दर्शकों को यह शो देखने के लिए बेहद उत्साहित कर देते हैं। कई मुसीबतों के बाद अब इस सीरियल में रोमांटिक ट्रैक चलने वाला था। मगर, मुसीबतें सई और विराट का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि सई-विराट के रोमांस के बीच पाखी कबाब की हड्डी बनने वाली है। लेकिन यह ट्विस्ट सिर्फ यहां तक ही सीमित नहीं है। कहा जा रहा है कि सई-विराट का पीछा करते हुए आई पाखी को भी अब बड़ा झटका लगने वाला है।

क्या हुआ अब तक?
अब तक आपने देखा कि सई और विराट की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव के बाद, दोनों अपने रिश्ते को एक फ्रेश रीस्टार्ट देने के लिए हनीमून ट्रिप पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन वह आने वाले मुसीबत से अभी बेखबर हैं।

क्या होगा आगे?
मुसीबतें सई और विराट का पीछा करने से थम नहीं रही हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जब सई को प्रपोज करने के लिए विराट हिम्मत जुटाता है तब बीच में सम्राट आ जाता है। सम्राट को देखकर विराट चौंक जाता है। इसके बाद सम्राट विराट से सई और उसकी शादी से आधारित सवाल पूछता है। इसके साथ वह विराट और पाखी के रिश्ते पर भी उंगली उठाता है। इसी बीच पाखी भी जासूसी करते हुए विराट और सई के पीछे आ जाएगी। 

अभी आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि जब पाखी और सम्राट आने सामने आएंगे तब गुम है किसी के प्यार में की कहानी कौन सा नया मोड़ लेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर