टीवी के राम- सीता ने दी गुड न्यूज, शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे गुरमीत चौधरी- देबीना बनर्जी

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। गुरमीत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की जिसमें देबीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Gurmeet Choudhary with wife Debina Bonnerjee
Gurmeet Choudhary with wife Debina Bonnerjee  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रेग्नेंट हैं टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी।
  • एक्टर गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी गुड न्यूज।
  • शादी के 11 साल बाद माता- पिता बनने जा रहे हैं गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी।

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। गुरमीत ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की जिसमें देबीना ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

गुरमीत और देबीना ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'तीन बनने वाले हैं। जूनियर चौधरी आने वाला है। आप सबकी प्रार्थना चाहिए।' जैसे ही गुरमीत ने ये खुशखबरी शेयर की फैंस और सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर बधाई देना शुरू कर दिया। मालूम हो कि दोनों शादी के 11 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। 

टीवी पर निभाया था राम- सीता का रोल

मालूम हो कि गुरमीत ने साल 2008 में टीवी सीरीज रामायण में नजर आए थे जिसमें उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया था और उनके साथ सीता के रोल में देबीना बनर्जी थीं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ ही समय में दोनों ने शादी कर ली। 

घर से भागकर की थी शादी

15 फरवरी 2011 को गुरमीत और देबीना ने शादी की थी। हालांकि बाद में गुरमीत ने यह खुलासा किया था कि जब वो दोनों एक्टर नहीं थे और काम ढूंढ रहे थे और केवल 19-20 साल के थे तभी साल 2006 में उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। दोनों ने अपने घरवालों को भी इस बारे में नहीं बताया था और उनके दोस्तों ने शादी करने में उनकी मदद की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर