Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi upcoming twist: देव और सोनाक्षी को झटका, जत‍िन की वजह से बदलेगी कहानी

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 Upcoming Twists: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 टीवी धारावाहिक में अब देव और सोनाक्षी की जिंदगी पर किसी अपने की नजर लगने वाली है। जतिन के आने से इस शो की कहानी बेहद दिलचस्प हो जाएगी।

Kuch rang pyar ke aise bhi 3, kuch rang pyar ke aise bhi 3 serial, kuch rang pyar ke aise bhi 3 updates, kuch rang pyar ke aise bhi new season
क्या जतिन के आने से बदल जाएगी देव-सोनाक्षी की जिंदगी?   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आयुष्मान की लीगल कस्टडी और राइट्स मिलने से देव और सोनाक्षी हैं बहुत खुश।
  • दीपक वाधावा अका जतिन के वजह से बदलने वाली है देव और सेनाक्षी की जिंदगी।
  • नया तूफान लेकर आएगा सोनाक्षी का पार्टनर जतिन, देव और सोनाक्षी के रिश्ते पर पड़ेगा असर।

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 Upcoming Twists: सोनी टीवी का पॉपुलर धारावाहिक कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहा है। ऑनस्क्रीन जोड़ी देवाक्षी (देव-सोनाक्षी) अब दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है। इस शो को कई किरदारों ने जॉइन किया है। इन नए किरदारों के वजह से इस शो की कहानी बेहद रोचक हो गई है। इन्हीं नए किरदारों में से एक दीपक वाधवा का किरदार जतिन है जो अब आने वाले एपिसोड्स मे कई तूफान लेकर आने वाला है। कहा जा रहा है कि जतिन के वजह से अब शो में कई उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। इन नए मोड़ के वजह से देव और सोनाक्षी के रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। 

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 spoiler, Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 new twist

कैसा है दीपक का किरदार? 

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में दीपक जतिन का किरदार निभा रहे हैं। जतिन इस शो में सोनाक्षी का बिजनेस पार्टनर है। इससे भी ज्यादा वह सोनाक्षी का खास दोस्त है। किसी भी मुसीबत से बाहर निकलने के लिए जतिन सोनाक्षी का सहारा लेता है। 

कौन सा तूफान लेकर आएगा जतिन?

कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में जतिन देव और सोनाक्षी के लिए कई मुश्किलें लेकर आने वाला है। जतिन के वजह से दीक्षित परिवार कई परेशानियों से होकर गुजरेगा। जतिन के वजह से देव और सोनाक्षी के जिंदगी पर भी बुरा असर पड़ेगा। फिलहाल दोनों अपने उलझे हुए रिश्तों को सुलझाने में व्यस्त हैं। मगर, आने वाली मुसीबतों से अनजान हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर