Naagin-4 फेम निया शर्मा-जैसमीन भसीन ने किया हॉट डांस, मुंबई के एक क्लब में देर रात की जमकर पार्टी

Nia Sharma Jasmin Bhasin Dance Video: नागिन-4 की एक्ट्रेस निया शर्मा और जैसमीन भसीन शूटिंग के बाद भी साथ में टाइम बिताती नजर आईं। शनिवार रात दोनों एक्ट्रेस साथ में पार्टी करती नजर आईं...

Nia Sharma Jasmin Bhasin late night party in mumbai Watch  Naagin 4 Actresses Dance Video
निया शर्मा और जैसमीन भसीन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा और जैसमीन भसीन देर रात धमाकेदार पार्टी करती दिखीं।
  • दोनों मुंबई के एक क्लब में अपने को-स्टार्स के साथ पहुंची थीं।
  • निया और जैसमीन ने डांस फ्लोर पर भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। 

निया शर्मा और जैसमीन भसीन का टीवी सीरियल नागिन-4 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैन्स खूब प्यार कर रहे हैं। अब हाल ही में निया शर्मा और जैसमीन भसीन शूटिंग के बाद भी साथ में टाइम बिताती नजर आईं। शनिवार रात दोनों एक्ट्रेस साथ में पार्टी करती नजर आईं। 
जी हां निया शर्मा और जैसमीन भसीन देर रात अपने को-स्टार्स के साथ धमाकेदार पार्टी करती दिखीं। दोनों मुंबई के एक क्लब में पहुंची थीं जहां पर निया और जैसमीन ने डांस फ्लोर पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। 
नागिन-4 की दोनों ही एक्ट्रेसेस ब्लैक आउटफिट में ग्लैमर का तड़का लगाती दिखीं। निया शर्मा ने एक बैकलेस जंपसूट पहना था। वहीं दूसरी तरफ जैस्मीन प्रिंटेड ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। पार्टी में दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई बॉलीवुड गानों पर हॉट एंड बोल्ड डांस किया। यही नहीं, निया शर्मा और जैसमीन भसीन साथ में नागिन गाने पर भी थिरकती दिखीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on


निया शर्मा और जैसमीन भसीन की पार्टी की इनसाइज फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसमें दोनों ही अपने फ्रेंड्स के साथ एकदम चिल मूड में नजर आ रही हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on


वैसे बात अगर सीरियल नागिन-4 की करें तो ये छोटे परदे के सबसे पसंदीदा सीरियल में से एक बन चुका है। वहीं इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में नागिन-4 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लिस्ट में इस सीरियल ने पहला स्थान हासिल किया है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर