Naagin-4: माहिरा शर्मा ने ठुकराया था नागिन-4 का दमदार रोल, फिर रश्मि देसाई की चमक उठी किस्मत

Mahira Sharma Rejected Naagin 4 Offer: माहिरा शर्मा को बिग बॉस-13 के बाद एकता कपूर का टीवी शो नागिन-4 ऑफर किया गया था। अब माहिरा ने उस कारण का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने क्यों इस हिट शो को नो कहा था।

Bigg Boss 13 Fame Mahira Sharma Reject Shalaka negative Role in Naagin 4 Know Why
माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • माहिरा शर्मा को बिग बॉस-13 के बाद नागिन-4 ऑफर किया गया था।
  • खबर आई थी कि माहिरा ने नागिन-4 करने से साफ इंकार कर दिया था।
  • अब खुद माहिरा शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है। 

बिग बॉस-13 खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, आसिम रियाज और माहिरा शर्मा सहित सभी स्टार्स फिलहाल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रहे हैं। वैसे बीच में खबर आई थी कि माहिरा शर्मा को बिग बॉस-13 के बाद एकता कपूर का टीवी शो नागिन-4 ऑफर किया गया था। हालांकि उन्होंने नागिन-4 करने से साफ इंकार कर दिया था। अब खुद माहिरा शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है। 
माहिरा शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में टीवी शो नागिन-4 के ऑफर को लेकर चर्चा की है। साथ ही उस कारण का भी माहिरा शर्मा ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने क्यों एकता कपूर के इस हिट शो को करने से मना कर दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने बताया, 'मुझे क्रिएटिव्स ने नागिन-4 के लिए अप्रोच किया था। बल्कि मैं एक बार सेट पर भी गई थी लेकिन फिलहाल एक चैलेंजिंग पॉजीटिव रोल की तलाश में हूं। मुझे नहीं लगता कि अब इस पड़ाव पर कोई निगेटिव रोल चुनना सही होगा। इसीलिए मैंने वो शो नहीं किया। खुशी है कि मेरे उस निर्णय को उन्होंने बखूबी लिया।'  
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

माहिरा शर्मा को मिला था शलाका का रोल
टीवी शो नागिन-4 में माहिरा शर्मा को निगेटिव रोल ऑफर हुआ था। उनको एकता कपूर के शो में शलाका का रोल मिला था। हालांकि माहिरा शर्मा की ना के बाद बिग बॉस-13 फेम रश्मि देसाई को ये रोल मिल गया। फिलहाल शो में रश्मि देसाई, शलाका का निगेटिव रोल निभा रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर