Mahabharat: जब सोनू निगम ने 16 साल की उम्र में गाया था महाभारत का टाइटल सॉन्ग, शेयर किया 30 साल पुराना वीडियो

टीवी मसाला
Updated May 07, 2020 | 12:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sonu Nigam Mahabharat Song Video: सोनू निगम ने अपना 30 साल पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे लाइव ऑडियंस के सामने महाभारत का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं।

Sonu Nigam Mahabharat Song Video
Sonu Nigam Mahabharat Song Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोनू निगम ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
  • 16 साल की उम्र में गाया था महाभारत का गाना
  • लाइव ऑडियंस में बीआर चोपड़ा भी थे शामिल

लॉकडाउन के चलते फिल्मों और सीरियल्स भी रोक दी गई है। ऐसे में टीवी पर कई पुराने शोज की वापसी हुई। इनमें महाभारत और रामायण सबसे पॉपुलर रहे। रामायण खत्म हो चुका है, लेकिन महाभारत अभी चल रहा है। फिलहाल इसमें युद्ध दिखाया जा रहा है। बीआर चोपड़ा की महाभारत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और टीवी पर वापसी करने के बाद भी इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

महाभारत में सभी एक्टर्स की एक्टिंग के साथ-साथ इसका टाइटल ट्रेक भी दर्शकों के दिलोदिमाग पर छाप छोड़ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने महाभारत का टाइटल ट्रेक गाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उस वक्त सोनू की उम्र महज 16 साल थी।

ये वीडियो 17 सितंबर, 1989 का आधारशिला अवॉर्ड फंक्शन की है। जब सोनू निगम ने लाइव ऑडियंस के सामने महाभारत का टाइटल सॉन्ग गाया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '17 सितंबर, 1989 को आधारशिला अवॉर्ड फंक्शन में महाभारत सॉन्ग गा रहा हूं। मैं पुराने दिनों से एक अनमोल वीडियो शेयर कर रहा हूं। तालकटोरा इंडोर स्‍टेडियम में मैं महाभारत का गाना गा रहा था, जिसमें मुझे महारत हासिल थी, उन दिनों हमारे पास यूट्यूब जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स नहीं थे।'

खास बात ये है कि उस दौरान लाइव ऑडियंस में महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर और भीष्म पितामह मुकेश खन्ना भी मौजूद थे। इनके अलावा महाभारत सीरियल के निर्माता बीआर चोपड़ा भी फंक्शन में थे। इन दिग्गजों के सामने भी 16 साल के सोनू निगम गाने गाते हुए बिल्कुल नहीं हिचकिचाएं। सोनू का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर