Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस ने दिखाया बेबी बंप, पुरानी सोनू के साथ आईं नजर

टीवी मसाला
Updated Nov 13, 2019 | 15:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priya Ahuja Baby Bump Photos: तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्ट्रेस प्रिया आहूजा प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं।

Priya Ahuja baby bump photos
Priya Ahuja baby bump photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रीटा है असल जिंदगी में प्रेग्नेंट
  • प्रिया आहूजा ने बेबी बंप में शेयर की फोटोज
  • पुरानी सोनू यानि निधि भानुशाली के साथ मस्ती करते हुए दिखीं प्रिया

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे पर्दे के लोकप्रिय शोज में से एक है। सीरियल के साथ-साथ इसकी कास्ट को भी बहुत पसंद किया जाता है। इस शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया आहूजा प्रेग्नेंट हैं। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। प्रिया के परिवार के साथ-साथ फैंस को भी खुशखबरी का इंतजार है।

हाल ही में प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो में प्रिया के साथ उनके पति भी दिख रहे हैं। इनके अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पुरानी सोनू यानि निधि भानुशाली और कुश शाह भी तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में प्रिया के पालतू कुत्ते भी हैं। इन सबके साथ प्रिया ने लिखा कि हम अपने पांचवे बच्चे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रिया फोटो में निधि, कुश और अपने दोनों पैट्स को भी अपने बच्चे बता रही हैं। ये प्रिया और उनके पति का पहला बच्चा है, जिसके लिए वे काफी उत्साहित भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyaahujarajda) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyaahujarajda) on

फोटोज में प्रिया एक वाइट फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में बेहद खूबूसरत लग रही हैं। उनके चेहरे से प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा हैं। फोटोज में वे काफी खुश दिख रही हैं। उन्होंने अपने पति के साथ भी कुछ फोटोज शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyaahujarajda) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyaahujarajda) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyaahujarajda) on

मालूम हो कि प्रिया पति मालव राजदा ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर हैं। दोनों बेसब्री से अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। प्रिया कुछ वक्त पहले ही अपने पति के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गई थीं। उन्होंने इस वेकेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर