TV News 5 Feb 2022: करिश्मा तन्ना की शादी से नागिन 6 की अपडेट तक, जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें

TV News 5 February 2022: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंध गई हैं। वहीं, बसंत पंचमी के मौके पर नागिन छह का टेलिकास्ट 12 फरवरी से होगा। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

TV News 5 Feb 2022
TV News 5 Feb 2022 
मुख्य बातें
  • करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंध गई हैं।
  • तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर साथ किए गए स्पॉट।
  • कंगना रनौत के रिएलिटी शो की पहली कंटेस्टेंट होंगी पूनम पांडे।

TV News 5 Feb 2022: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने गोवा में सात फेरे लिए हैं। वहीं, बसंत पंचमी के मौके पर टीवी सीरियल नागिन के छठे सीजन की डेट और टाइम जारी हो गया है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

बसंत पंचमी के मौके पर नागिन छह का प्रोमो जारी किया गया है। बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद अब एकता कपूर का शो उसकी जगह ले रहा है। यानी कि अब तेजस्वी प्रकाश नागिन बनकर हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे एक बार फिर से अपने दर्शकों से मिलेंगी। प्रोमो में बताया गया है- आ रही है वो एक ऐसी साजिश से बचाने, जो पूरी दुनिया में महामारी फैला देगी। बदल रही है दुनिया, बदल चुकी है नागिन। नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश के अलावा सिम्बा नागपाल मेन लीड रोल निभाने वाले हैं।

फिर साथ दिखे तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा
बिग बॉस 15 भले ही खत्म हो गया है लेकिन, इस सीजन के लव बर्ड्स तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (तेजरन) एक दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे हैं। दोनों एक बार फिर साथ स्पॉट किए गए हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को शूटिंग से वापस लौटते हुए देखा गया। फोटोग्राफर्स को देखकर तेजस्वी प्रकाश ने अपना चेहरा छिपा लिया। दूसरी तरफ करण कुंद्रा ने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। करण और तेजस्वी प्रकाश इसके बाद कैमरे को देखकर हंस पड़े। 
 

Also Read: Kishori Shahane की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची 'गुम है किसी के प्यार में' की भवानी

ये होंगे कंगना रनौत के रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट
कंगना रनौत जल्द ही अपना पहला रिएलिटी शो लॉक अप होस्ट करने जा रही हैं। इस रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट्स का भी खुलासा हो गया है। कंगना के रिएलिटी शो में पूनम पांडे हिस्सा लेने वाली हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूनम पांडे को एक महीने के लिए लॉक अप में रखा जाएगा। पूनम पांडे का पहला रियलिटी शो होगा। ये शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने जा रहा है। शो का कंसेप्ट बिग बॉस से मेल करता है। 

7 times Poonam Pandey made headlines: From engaging in a legal battle with Raj Kundra to promising to strip on Team India's win | The Times of India

शादी के बंधन में बंधी करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना ने अपने मंगेतर वरुण बंगेरा (Karishma Tanna and Varun Bangera wedding) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण ने गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए हैं। अपने खास दिन के लिए करिश्मा तन्ना ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं, उनके पति वरुण बंगेरा ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने करिश्मा तन्ना के लहंगे से मैच करती हुई पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई है।   

Karishma Tanna

हादसे में बाल-बाल बची किशोरी शहाणे 
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार है की एक्ट्रेस किशोरी शहाणे दुर्घटना में बाल-बाल बची हैं। लता मंगेशकर दुर्घटनाग्रस्त कार के तीन फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन जानें बच गईं। भगवान का रहम है। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। 

किशोरी की पोस्ट पर सीरियल में शिवानी का किरदार निभाने वाली यामिनी मल्होत्रा ने कमेंट करते हुए चिंता जताई और हालचाल पूछा है। वहीं कमेंट में उनके फैंस भी चिंता कर रहे हैं। हालांकि किशोरी ने बताया कि कार में सवार सभी सुरक्षित हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर