Kanchi Singh Before & After Photos: कांची सिंह ने शेयर की 10 साल पुरानी फोटोज, एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल

टीवी मसाला
Updated Nov 12, 2019 | 11:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kanchi Singh throwback photos: ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस रही कांची सिंह ने हाल ही में अपनी 10 साल पहले ही कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Kanchi Singh then and now photos
Kanchi Singh then and now photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 10 साल पुरानी फोटोज में कांची सिंह को पहचानना हुआ मुश्किल
  • दोस्त के साथ शेयर की कांची ने थ्रोबैक फोटोज
  • कांची सिंह ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायु के रोल में दिखी थीं

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायु का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं कांची सिंह इन दिनों छोटे पर्दे से गायब हैं। लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी के जरिए अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी की अपडेट देती हैं। सोशल मीडिया पर कांची काफी फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में कांची ने 10 साल पुरानी कुछ फोटोज पोस्ट की है, जिनमें वे अपनी एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देखकर आप कांची का पहचान भी नहीं पाएंगे। पिछले 10 सालों में कांची बिल्कुल बदल गई हैं। इन थ्रोबैक फोटोज में से एक में कांची नीले रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। कांची ने अपनी दोस्त के जन्मदिन के मौके पर ये फोटोज शेयर की हैं। साड़ी वाली फोटो टीचर्स डे की है। इसके अलावा दूसरी फोटो में वे अपनी स्कूल की टी-शर्ट में और तीसरी फोटो में एक टॉप में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kanchisingh09) on

इन थ्रोबैक फोटोज को पोस्ट करते हुए कांची ने बताया कि ये फोटो ठीक 10 साल पहले (2009) में ली गई है। पहली फोटो टीचर्स डे पर ली गई थी और हर स्कूल की तरह हमें भी इस दिन साड़ी पहननी थीं। उन्होंने इस पोस्ट में अपनी बेस्ट फ्रेंड को टैग करते हुए लिखा कि मुझे पता है कि ये इस पोस्ट को देखने के बाद तुम मुझे ब्लॉक करने वाली हो, क्योंकि तुमने मुझे पहले ही चेतावनी दी थी। आज तुम्हारा बर्थडे है तो सबसे पहले तुम्हे जन्मदिन की बधाई बेस्ट फ्रेंड। आई लव यू सो मच। एक ही स्कूल, ट्यूशन और कॉलेज जाने से अब तक, तुमने मेरे लिए सभी यादों को खास बनाया। मैं प्रार्थन करती हूं कि हम हमेशा साथ रहें। मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kanchisingh09) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kanchisingh09) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kanchisingh09) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kanchisingh09) on

आपको बता दें कि कांची ने बाल कलाकार के रूप में सीरियल कुटुम्ब से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके कुछ साल बाद 2014 में उन्हें सीरियल और प्यार हो गया में लीड रोल मिला। ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायु के किरदार से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर