YRKKH 5 Twist: सगाई के दिन शो में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, आरोही को छोड़कर अभिमन्यु हो जाएगा फरार

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Jan 05, 2022 | 19:02 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 5 Shocking Twist: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाले हैं। इस टीवी सीरियल में पांच धमाकेदार ट्विस्ट आएंगे जिनसे इस शो की कहानी रोचक हो जाएगी। 

yeh rishta kya kehlata hai 5 upcoming twist and spoiler written update abhimanyu to escape from engagement ceremony, 5 upcoming shocking twist in tv serial yeh rishta kya kehlata hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में आने वाले हैं 5 जबरदस्त ट्विस्ट।
  • सगाई के दिन अभिमन्यु करेगा हाई वोल्टेज ड्रामा।
  • अक्षरा के लिए सगाई छोड़ कर चला जाएगा अभिमन्यु।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming 5 Twist: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड अब बेहद दिलचस्प होने वाले हैं। अक्षरा के प्यार में पागल अभिमन्यु सगाई के दिन गोयंका और बिरला परिवार के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा करेगा। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अभिमन्यु को यह पता चल जाता है कि वह मंजरी और हर्षवर्धन का असली बेटा नहीं है। जिसके बाद अभिमन्यु के सामने आरोही के राज से पर्दा उठ जाता है। उसे पता चल जाता है कि आरोही ने नहीं बल्कि अक्षरा ने उसकी जान बचाई थी। अब यह देखा गया कि अक्षरा को पता चल जाता है कि आरोही एमडीए का एग्जाम दे रही है।अब इस टीवी सीरियल में पांच धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं जिससे इस शो की कहानी बेहद रोचक हो जाएगी।

सगाई से फरार हो जाएगा अभिमन्यु

गोयंका और बिरला परिवार आरोही और अभिमन्यु की सगाई की तैयारी में जुटा है। जल्द ही इस टीवी सीरियल में आरोही और अभिमन्यु की सगाई देखी जाएगी। लेकिन सगाई के दौरान कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से आरोही को झटका लगेगा। इस दौरान अभिमन्यु को ऐसा लगेगा जैसे अक्षरा मुसीबत में है और उसे चोट लग गई है। अक्षरा के लिए परेशान अभिमन्यु सगाई से फरार हो जाएगा। इसी समय अक्षरा सीढ़ियों से गिर जाएगी। 

Also Read: TMKOC से Imlie और Balika Vadhu तक, इन टीवी शोज में चला था 'बाल विवाह' का ट्रैक, जमकर हुई थी TRP की बौछार 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अक्षरा के घर में होगी अभिमन्यु की एंट्री

अपनी सगाई छोड़कर अभिमन्यु अक्षरा के पास चला जाएगा। अक्षरा के घर में अभिमन्यु की एंट्री होगी जिसे देखकर अक्षरा हैरान हो जाएगी। अभिमन्यु बाइक लेकर अक्षरा के घर में घुस जाएगा और उसे देखकर अक्षरा यह सोचने लगेगी कि अभिमन्यु अपनी सगाई छोड़ कर उसके घर में क्या कर रहा है। 

अक्षरा को खरी-खोटी सुनाएगा अभिमन्यु

अभिमन्यु को देखकर अक्षरा हैरान हो जाती है। जैसे ही अभिमन्यु उसके पास आता है वैसे ही वह उस पर भड़क जाता है। इस दौरान अभिमन्यु अक्षरा को उसका ब्रेसलेट देगा और उसे लेकर अपने घर आ जाएगा। इस दौरान अक्षरा उसे घर ले जाने से मना करती रहेगी लेकिन वह बिना कुछ सोचे समझे उसे अपने घर ले आएगा। 

Also Read: Anupamaa 4 Twists: अनुज से पहले होगी मालविका की शादी तो अनुपमा की छोटी बहू नंदिनी बनेगी मां!, शो में आएंगे 4 बड़े ट्विस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दोनों करेंगे मिलकर परफॉर्म

जैसे ही अभिमन्यु अक्षरा को लेकर अपने घर आएगा वैसे ही यह दोनों सगाई के दौरान एक साथ परफॉर्म करेंगे। यह दोनों बॉलीवुड के हिट गाने पर एक साथ डांस करेंगे। इन दोनों को एक साथ डांस करते देख आरोही जलने लगेगी। दूसरी ओर महिमा भी यह कोशिश करेगी कि अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे के पास ना आएं। 

खुद को चोट पहुंचाएगा अभिमन्यु

अभिमन्यु यह जानता है कि अक्षरा उससे अभी भी प्यार करती है लेकिन वह अपनी बहन के लिए अपने प्यार का त्याग कर रही है। सगाई से ठीक पहले अभिमन्यु हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट करेगा जिसकी वजह से हर कोई दंग रह जाएगा। आरोही उसे अंगूठी ना पहना पाए इसलिए वह अपने हाथ में चोट मारेगा। अभिमन्यु की इस हरकत के लिए परिवार के लोग उसे खूब सुनाएंगे लेकिन अभिमन्यु अपने प्यार के चलते सब सुन लेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर