Mahi Panchal Haryanvi Song: प्रिया सोनी ने हरियाणवी गाने 'हुक्का हूर का' में दिखाई अदाएं, Video Viral

Mahi Panchal haryanvi song HOOKA HUR KA: जानी मानी हरियाणवी सिंगर माही पांचाल का नया हरियाणवी गाना 'हुक्का हूर का' रिलीज हो चुका है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Mahi Panchal haryanvi song HOOKA HUR KA
Mahi Panchal haryanvi song HOOKA HUR KA 

Mahi Panchal haryanvi song HOOKA HUR KA: जानी मानी हरियाणवी सिंगर माही पांचाल का नया हरियाणवी गाना 'हुक्का हूर का' रिलीज हो चुका है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। माही पांचाल के गाने खूब सुने जाते हैं और फैंस को उनके हर नए गाने का इंतजार रहता है। हरियाणवी फैंस के बीच उनकी खास लोकप्रियता है और यही वजह है कि इस गाने को रिलीज के कुछ देर बाद ही कई हजार व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना देव खारकिया और प्रिया सोनी पर फिल्माया गया है। एक तो माही पांचाल की आवाज और दूसरी तरफ प्रिया सोनी का डांस एवं दिलकश अदाएं। इस गाने में जबरदस्त कॉम्बो फैंस को मिला है। गाने के बोल देव खारकिया ने लिखे हैं। गाना काफी जबरदस्त है और फिल्माया भी बेहतरीन लोकेशन पर गया है।

अगली खबर