Haryanvi Song: रेणुका पंवार का नया हरियाणवी गाना हुआ यूट्यूब पर वायरल, देखें दिल का काला का वीडियो

हरियाणवी
Updated May 27, 2021 | 12:34 IST

Latest Haryanvi Song: यूट्यूब पर रेणुका पंवार और सुभाष फौजी का नया गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम दिल का काला है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Renuka Panwar And Subhash Foji New Haryanvi Gaana Dil Ka Kala: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार और सुभाष फौजी का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही काफी धमाल मचा रहा है। ये नया हरियाणवी गाना लोगों के बीच काफी छाया हुआ है। आपको बता दें कि इस गाने को रेणुका पंवार और सुभाष फौजी ने साथ मिलकर गाया है और गाने के लिरिक्स सुनील जांगिड़ ने लिखे हैं। इस गाने का वीडियो शामवी और प्रिया सोनी पर फिल्माया गया है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस हरियाणवी गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 21 लाख 1 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को इस गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर