Workouts for Winter: सर्दियों में नहीं पा जा रहे जिम, तो घर पर ही करें ये 5 वर्कआउट और रहें फिट 

हेल्थ
Updated Jan 09, 2020 | 08:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Indoor Workouts: कड़ाके की ठंड में अगर आप जिम नहीं जा पा रहे तो फिक्र न करें। आप घर पर ही अपनी फिटनेस मेंटेन कर सकते हैं। यहां जानें बेहतरीन वर्कआउट... 

Workouts
Workouts  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इस मौसम में मॉर्निंग वॉक और जिम जाने वाले लोग भी खूब आलस करते हैं
  • इसके अलावा ठंड में गर्म रजाई में नींद भी अच्छी आती है और सुबह जल्दी उठने में आलस आती है
  • सर्दियों में अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो आपको अपने वजन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है

सर्दियों के मौसम में जब कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है तो डेली रुटीन पर भी इसका असर पड़ता है। सुबह कुहरा घिरा रहता है और धूप कभी निकलती है तो कभी नहीं निकलती है। ऐसे में सुबह उठने का समय भी अपने आप बदल जाता है। इसके अलावा ठंड में गर्म रजाई में नींद भी अच्छी आती है और सुबह जल्दी उठने में आलस आती है।

इस मौसम में मॉर्निंग वॉक और जिम जाने वाले लोग भी खूब आलस करते हैं और या तो वे रोजाना वर्कआउट करने जा नहीं पाते या फिर सर्दियों में कुछ महीनों के लिए जिम जाना ही बंद कर देते हैं। यह एक ऐसा मौसम है जिसमें खाने पीने के भी खूब विकल्प मौजूद होते हैं और वर्कआउट ना करने से मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप सर्दियों के मौसम में जिम नहीं जा पा रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे वर्कआउट बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर ही बहुत आसानी से कर सकते हैं और पहले की तरह की फिट भी रह सकते हैं।

सर्दियों में नहीं पा जा रहे जिम, तो घर पर ही करें ये वर्कआउट

जंपिंग जैक 
यह एक ऐसा वर्कआउट है जिससे बहुत जल्दी कैलोरी बर्न होती है। अगर आप रोजाना तेजी से 100 जंपिंग जैक करते हैं तो आपकी 100 कैलोरी बर्न हो सकती है। इस वर्कआउट के दौरान अपने शरीर को जंप कराते हुए अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर स्पर्श करें और पैरों को भी हाथों की तरह ही फैलाएं। यह वर्कआउट करने से एक मिनट से भी कम समय में बॉडी गर्म हो जाती है और फैट भी कम होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by sarfraz Yousaf (@mmasarfrazyousaf) on

स्किपिंग 
स्किपिंग यानि रस्सी कूदना बहुत आसान होता है और यह लोगों की सबसे पसंदीदा एक्सरसाइज है। सर्दियों में अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो आपको अपने वजन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर की छत, बालकनी या फिर कमरे में ही स्किपिंग कर सकते हैं। स्किपिंग करने से कंधा, जांघें और कूल्हे टोन होते हैं और यदि आप 20 मिनट तक स्किपिंग करते हैं तो आपकी 200 कैलोरी बर्न हो सकती है।

स्क्वॉट 
स्क्वॉट को आप घर पर बहुत आसानी से वेट के साथ या बिना वेट के भी कर सकते हैं। वेट के साथ यह एक्सरसाइज करने के लिए आप ईंट का प्रयोग कर सकते हैं। यह वर्कआउट करने से ना सिर्फ लेग मसल्स बल्कि बैक और कोर मसल्स भी टोन होती हैं। स्क्वॉट करते समय सही वेरिएशन का ध्यान जरुर रखें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Abhish Desai (@thedesailifestyle) on

बर्पी 
यह एक बेस्ट फिटनेस एक्सरसाइज है जिसे आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। बर्पी करने से कैलोरी तो बर्न होती ही है साथ में स्ट्रेन्थ एवं पावर भी बढ़ती है। बर्पी में स्क्वॉट, पुशअप्स और जंपिंग जैक तीनों एक्सरसाइज मिक्स होती हैं और शरीर का फैट घटाने में यह एक्सरसाइज बहुत मदद करती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Maxime (@maxmeroth) on

पुश-अप्स 
एक वर्कआउट लड़के और लड़कियां दोनों कर सकते हैं। पुश-अप्स करने से बॉडी शेप बेहतर होता है, मांसपेशियां लचीली होती हैं और अतिरिक्त फैट बर्न होता है। जिससे बॉडी स्लिम दिखती है और सर्दियों में आपका कॉन्फिडेंस भी बना रहता है। यह वर्कआउट बहुत फेमस है और खास बात यह है कि पुश-अप्स करने के लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है।

ये सभी वर्कआउट सर्दियों के मौसम में घर पर करना फायदेमंद होता है। इन्हें आसानी से किया जा सकता है और अपनी फिटनेस को भी बरकरार रखा जा सकता है।
 

अगली खबर