Homemade Hand Sanitizer: CoronaVirus से बचने के ल‍िए घर पर बनाएं सैनिटाइजर, बस 3 चीजों की रहेगी जरूरत

हेल्थ
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Mar 04, 2020 | 14:26 IST

Homemade Hand Sanitizer to prevent Coronavirus: कोरोना वायरस के चलते बाजर में हैंड सैन‍िटाइजर कम हो रहे हैं। ऐसे में घर पर भी इसे बनाया जा सकता है।

CoronaVirus alert prevention tips in hindi make this hand sanitizer at home with 3 ingredients
Homemade hand sanitizer : कीटाणुओं को रखें खुद से दूर 
मुख्य बातें
  • कीटाणुओं से बचने के लिए हाथों की सफाई जरूरी है
  • साबुन और पानी से द‍िन में कई बार हाथ धोएं
  • हाथ साफ करने के लिए घर पर भी हैंड सैन‍िटाइजर बना सकते हैं

हाथों की सफाई अगर ठीक से न हो तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल इधर-उधर छूने से हमारे हाथों में कई कीटाणु च‍िपक जाते हैं ज‍िसके चलते तमाम बीमार‍ियां घेर सकती हैं। वहीं इन द‍िनों ग्‍लोबल आपदा के रूप में उभर रहे कोरोनावायरस से बचने के लिए भी हाथों की सफाई पर जोर द‍िया जा रहा है। ऐसे में हाथों को साबुन और पानी से न‍ियम‍ित तौर पर साफ करने की ह‍िदायत दी गई है। इसके अलावा बीच में हैंड सैन‍िटाइजर का इस्‍तेमाल भी क‍िया जा सकता है। 

हालांक‍ि कोरोनावायरस से घबरा कर लोग धड़ाधड़ बाजार से हैंड सैन‍िटाइजर खरीद कर रख रहे हैं। लेकिन हाथों की सफाई के लिए घर पर भी हैंड सैन‍िटाइजर बनाया जा सकता है। इसको भी बाजार ज‍ितना ही सुरक्ष‍ित बताया जाता है। फ‍िर बाजार में मिलने वाले हैंड सैन‍िटाइजर में अल्‍कोहल भी होता है जो सभी की त्‍वचा को सूट नहीं करता है। ऐसे में घर पर बनाया गया हैंड सैन‍िटाइजर सही रहेगा। 

How to make Homemade hand sanitizer / घर पर कैसे बनाएं हैंड सैन‍िटाइजर

सामग्री
इसके ल‍िए आपको व‍िच हेजल एक्सट्रैक्‍ट (Witch Hazel Extract), एलो वेरा जेल, एसेंशियल ऑयल (टी ट्री, प‍िमपमिंट, नीम या लौंग) और एक बोटल चाह‍िए। 

तरीका 
सबसे पहले एक बाउल में 2-3 बड़े चम्‍मच एलो वेरा जेल लेकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें। अब इसमें कुछ बूंदें व‍िच हेजल एक्सट्रैक्‍ट और अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की डालें। सभी चीजों को अच्‍छी तरह मिक्‍स करने के बाद बोटल में डाल दें। अगर आपको ये स्‍प्रे फॉर्मेट में चाह‍िए तो इसमें फ‍िल्‍टर क‍िया हुआ थोड़ा पानी मिला दें। इसमें चाहें तो व‍िटामिन ई भी मिलाया जा सकता है।

Benefit of hand sanitizer / क्‍या होगा फायदा 

जब पानी और साबुन उपलब्‍ध न हों तो हाथों की सफाई के ल‍िए इस नेचुरल हैंड सैन‍िटाइजर को यूज क‍िया जा सकता है। इसमें मौजूद एसेंश‍ियल ऑयल्‍स से कीटाणुओं को आसानी से खत्‍म क‍िया जा सकता है। वहीं हाथ रूखे भी नहीं होंगे। 

How to use hand sanitizer / कैसे करें इस्‍तेमाल 

हैंड सैन‍िटाइजर से हाथ साफ करने के लिए एक बड़ी ड्रॉप हथेली पर न‍िकालें और दोनों हाथों पर इसे अच्‍छी तरह मसल लें। इसके सूखने का थोड़ा इंतजार करें। बचे हुए प्रोडक्‍ट को पोंछने या धोने की जरूरत नहीं है। 

 

 

ड‍िस्‍क्‍लेमर : इस लेख में मौजूद जानकारी को डॉक्‍टर की सलाह के व‍िकल्‍प के तौर पर न लें। तबीयत खराब होने पर च‍िक‍ित्‍सक से परार्मश लें। 

अगली खबर