dates milk benefits: जानें खजूर को दूध में भ‍िगोकर खाने के फायदे, इम्यूनिटी और एनर्जी बूस्टर है दोनों का सेवन

Health Benefits Of Eating Dates Soaked In Milk : दूध और खजूर का मिश्रण शरीर को दोगुना ताकतवर बनाता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

dates milk benefits in hindi| dates with milk for skin, khajur khane ke fayde, health tips in hindi,दूध और खजूर खाने के फायदे,खजूर और दूध के फायदे बताइए,खजूर का दूध कैसे बनाएं,खजूर दूध के फायदे,Health Benefits Of Eating Dates Soaked In Milk In Hindi
dates milk benefits/दूध और खजूर खाने के फायदे (तस्वीर के लिए साभार- iStock images) 
मुख्य बातें
  • ग्लूकोज और फ्रुक्टोज से भरपूर स्वास्थ्य के लिए किसी जादू से कम नहीं है दूध में भिगोकर खजूर का सेवन
  • गाय के दूध में भिगोया हुआ खजूर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद
  • एंटीऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग से भरपूर खजूर चेहरे की खूबसूरती निखारने में करता है मदद

नई दिल्ली: दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है और खजूर का सेवन भी सेहत के लिए काफी फायदेमंत होता है। लेकिन अगर दोनों को मिलाकर सेवन किया जाए तो सेहत के लिए यह सोने पर सुहागा जैसा है । 

दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। खजूर को दूध में डालकर पीने से इसके स्वाथ्य लाभ सौ गुना बढ़ जाते हैं। ग्लूकोज और फ्रुक्टोज से भरपूर खजूर एनर्जी बूस्ट करने के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

यह आहार विटामिन से भरपूर 

यह एंटीऑक्सीडेंट, फेनोलिक्स, कैरोटेनॉयड्स का एक अच्छा स्रोत है।  दूध कैल्सियम, राइबोफ्लेविन, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है। दूध और खजूर का मिश्रण शरीर को ताकतवर बनाता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। 

दूध-खजूर का साथ सेवन लाभकारी

एक अध्ययन के मुताबिक दूध में करीब 44 न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जिसमें करीब 18 अमीनो एसिड, 9 खनिज, 10 विटामिन के साथ प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शामिल है। ऐसे में दूध के साथ इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद हो जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक जब खजूर को दूध में भिगोकर कुछ समय तक उबाला जाता है तो इसका स्वास्थ्य लाभ 100 गुना बढ़ जाता हैं। रोजाना इसका सेवन कर आप एनीमिया जैसी बीमारी को मात दे सकते हैं।

एनीमिया बीमारी में लाभकारी

भारत में करीब 60 प्रतिशत लोग एनीमिया की समस्या से ग्रस्त हैं। आयरन की कमी एनीमिया का सबसे बड़ा कारण होता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो खून बनना कम हो जाता है। हमारे शरीर में आयरन की कुल मात्रा शरीर के वजन के हिसाब से 3 से 5 ग्राम होती है। दूध में खजूर भिगोकर इसका सेवन हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रामबाण सिद्ध होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

एक अध्ययन के मुताबिक गाय के दूध में भिगोया हुआ खजूर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खजूर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो ना सिर्फ मां की सेहत को दुरुस्त रखता है बल्कि यह भ्रूण के विकास के लिए भी फायदेमंद है। गाय के दूध में भिगोकर खजूर का सेवन करने से शरीर में ऑक्सिटोसिन की मात्रा में वृद्धि होती है, जो डिलीवरी के समय यूटरस की सेंस्टीविटी को बढ़ाने का कार्य करता है।

खजूर में एमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में मदद करता है। इसके लिए रोजाना 5 से 6 खजूर गाय के ताजे दूध में भिगो दें और फिर अगली सुबह इसे पीसकर दूध में मिलाएं और इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर और शहद मिलाएं।

चेहरे की खूबसूरती निखारने में मददगार

यदि आप चेहरे पर झुर्रियों से परेशान हैं, तो एंटीऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग से भरपूर खजूर आपके लिए काफी लाभकारी है। जानकारों के मुताबिक वात के बढ़ने से कम उम्र में बुढ़ापा आ जाता है। ऐसे में वात को नियंत्रित करने वाले आहार में शामिल होने की वजह से खजूर बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में कारगार होता है और चेहरे की खूबसूरती निखारने में मदद करता है। 

इसके लिए आप रोजाना 5 से 7 खजूर रात को दूध में भिगो लें और अगली सुबह इसे शहद में मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसे हफ्ते एक बार करें। यह बाजार में मौजूद किसी महंगे फेशियल पैक से कम नहीं है।

प्रजनन क्षमता में करता है वृद्धि

एक शोध के मुताबिक खजूर और दूध का सेवन प्रजनन क्षमता में वृद्धि करता है। दूध में भिगोकर इसका सेवन करने से यह स्त्री एवं पुरुष दोनों के प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। आयुर्वेद में इसका औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।  यदि बकरी का दूध उपलब्ध हो जाता है, तो यह अत्यधिक कारगार होगा।

दूध और खजूर के अन्य फायदे

  1.  दूध और खजूर का सेवन खांसी से निजात दिलाता है। मौसमी बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी यह फायदेमंद होता है। इसके लिए खजूर को दूध में उबालकर सेवन करें।
  2.  खजूर अनिद्रा का इलाज करने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना  रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में 3 से 4 खजूर मिलाकर पिएं।
  3.  यह रक्तचाप यानि ब्लड प्रेसर को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए खजूर को करीब 30 मिनट तक दूध में भिगोकर रख दें और भोजन से पहले इसका सेवन करें।
  4.  दूध में भिगोया हुआ खजूर स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह दूध के उत्पादन में वृद्धि करता है।

रोजाना खजूर का सेवन गठिया के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में यदि आप जोड़ो में दर्द की समस्या से ग्रस्त रहते हैं तो दूध में भिगोकर खजूर का सेवन करें।
 

अगली खबर