Indigestion: अपच की समस्या से हैं परेशान तो घबराएं नहीं, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Cure for Indigestion: अपच के कारण गैस और कॉन्सटीपेशन जैसी कई बीमारियां भी जन्म लेने लगती हैं। इसलिए अगर आपको स्वस्थ रहना है तो सबसे पहले आपको अपने पेट को सही रखना चाहिए।

home remedy for indigestion
अपच के इलाज के घरेलू नुस्खे  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • शरीर में होने वाली लगभग हर बीमारी की जड़ पेट से जुड़ी होती है
  • अपच के कारण गैस और कॉन्सटीपेशन जैसी कई बीमारियां भी जन्म लेने लगती हैं
  • अपच हो जाए तो केवल पेट की ही नहीं हमारे पूरे शरीर का स्वास्थ्य गड़बड़ हो जाता है

शरीर में होने वाली लगभग हर बीमारी की जड़ पेट से जुड़ी होती है। अगर आपका पेट स्वस्थ नहीं है तो आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। पेट की सबसे कॉमन समस्या होती है अपच। अगर अपच हो जाए तो केवल पेट की ही नहीं हमारे पूरे शरीर का स्वास्थ्य गड़बड़ हो जाता है। इससे पेट फूला लगता है, कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है। सिर में भी दर्द होता है और हाथ पैरों में भी दर्द होता है। थकान महसूस होती है।

जब पेट में अम्ल जमा हो जाता है तो अपच की समस्या शुरू हो जाती है। अपच के कारण गैस और कॉन्सटीपेशन जैसी कई बीमारियां भी जन्म लेने लगती हैं। इसलिए अगर आपको स्वस्थ रहना है तो सबसे पहले आपको अपने पेट को सही रखना चाहिए। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। अपच की समस्या से ग्रसित हैं तो आप इसके लिए घरलू नुस्खे से इलाज कर सकते हैं।

ज्यादा खाने की आदत, पेट में इन्फेक्शन, अल्सर, एसिडिटी, स्मोकिंग, अल्कोहल, थायरॉयड ये सभी अपच के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ज्यादा मात्रा में वसायुक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं तो भी आपको अपच की शिकायत हो सकती है। आपको सबसे पहले इसका कारण पहचानने की जरूरत है इसके बाद आप घरेलू नुस्खे की मदद से इसका इलाज कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा

पेट में एसिड लेवल की मात्रा बढ़ जाने से भी अपच की शिकायत हो जाती है। बीन्स, पत्तागोभी, दूध के प्रोडक्ट या फिर प्याज इन सभी से अपच हो सकती है। बेकिंग सोडा में सोडियम बाइकार्बोनेट होता है जो एंटाएसिड का काम करता है जो पेट में मौजूद एक्स्ट्रा अम्ल को काटने में मदद करता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी डिटॉक्सीफाई करता है जिससे पेट में या सीने में जलन से राहत मिलती है। आप बेकिंग सोडा को पानी के साथ, शहद के साथ या फिर नींबू के साथ ले सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर अपच का एक बड़ा इलाज माना जाता है। इसमें फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन में मददगार होता है। विनेगर स्वभाव से एसिटिक एसिड होता है जो फैट को कम करता है। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड पाचन में काफी मदद करता है। आप इसे पानी के साथ या शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।

अदरक

अदरक एक ऐसा हर्ब है जो लगभग हर घर में पाया जाता है। अपच की समस्या से राहत दिलाने में ये काफी मददगार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है। इसमें मौजूद फेनोलिक यौगिक गैस्ट्रिक की समस्या से राहत दिलाता है।

सौंफ

सौंफ में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट से गैस को जड़ से खत्म करने शक्ति रखता है। इसमें मौजूद तेल पाचन क्रिया को स्मूद बनाने में हेल्प करता है। यह श्वास संबंधी समस्या और पेट से जुड़ी हर तरह की समस्याओं का इलाज है। आप सौंफ की चाय बना कर पी सकते हैं या फिर पानी में सौंफ डालकर पी सकते हैं।

अजवाइन

अजवाइन तो पेट की कई बीमारियों का इलाज माना जाता है और भारत के लगभग हर घरों में इस इलाज को अपनाया जाता है। पेट की बीमारी जैसे, अपच, एसिडिटी, गैस की समस्या इन सभी से राहत दिलाता है अजवाइन। एक सप्ताह तक अजवाइन का पानी पीएं और आपको इसके फायदे दिखने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा अजवाइन पाउडर को पानी के साथ सेवन करने से गैस की समस्या से राहत मिलता है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)
  

अगली खबर