Remedies For White Hair: सफेद बालों की समस्या करना है दूर तो, नियमित रूप से आजमाएं ये घरेलू उपाय

Remedies for white hair : सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए इसके कारकों को खत्म करने की जरूरत होती है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों से सफेद बालों की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही इससे बालों की अन्य परेशानियों को भी कम किया जा सकता है।

Remedies for white hair
Remedies for white hair 
मुख्य बातें
  • मेथी के दानों से सफेद बालों की समस्या से मिल सकता है छुटकारा
  • स्ट्रेस से सफेद बालों की हो सकती है परेशानी
  • चायपत्ती से सफेद बालों की समस्या कर सकते हैं दूर

Home Remedies For White Hair : धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण की वजह से इन दिनों कई लोग बालों से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को बालों से जुड़ी कई परेशानी जैसे- बालों को झड़ना, सफेद बाल, दोमुंहे बाल जैसी परेशानी काफी ज्यादा होने लगती है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के उपायों को अपनाने लगते हैं। खासतौर पर इन दिनों सफेद बालों की परेशानी लोगों को काफी ज्यादा हो रही है। अगर आप सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो केमिकलयुक्त हेयर डाई के बजाय घर पर मौजूद नैचुरल उपायों को अपनाएं। इन नैचुरल तरीकों से आप सफेद बालों की परेशानी कुछ ही दिनों में दूर कर सकते हैं। साथ ही बालों से जुड़ी अन्य परेशानी दूर हो सकती है।

Also Read: Remove Upper Lips Hair: होंठों के ऊपर बालों से न हों शर्मिंदा, घर पर बैठे अपनाएं ये घरेलू उपाय

सफेद बालों से छुटकारा पाने के उपाय

सफेद बाल होने के कारण

 सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए इसके कारणों को जानना बहुत ही जरूरी है। अगर आप इनके कारणों को जानकर सफेद बालों की परेशानी दूर करने की कोशिश करेंगे, तो काफी हद तक सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है। इन दिनों सफेद बाल होने का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस, धूल-मिट्टी, खराब लाइफस्टाइल इत्यादि हो सकते हैं। इन कारणों को खत्म करके आप सफेद बालों की समस्या कम कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों की भी मदद ली जा सकती है।

Also Read: गर्मियों में फट रही हैं एड़ियां, इन घरेलू उपायों से पाए निजात, हमेशा रहेगी पैरों में चमक

मेथी दाना

 सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए मेथी दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मेथी दानों के इस्तेमाल से आपके बालों को रंग नैचुरल काला होगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए मेथी दानों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसे पीस लें। अब इसे अपने पूरे बालों पर लगाएं। बाद में अपने बालों को धो लें। इसके अलावा आप मेथी के दानों को नारियल तेल और बादाम तेल में मिक्स करके भी लगा सकते हैं।

चायपत्ती का इस्तेमाल

 सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए चायपत्ती का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों के रंग को काला कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए चायपत्ती को पानी में उबाल लें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे अपने जड़ों पर लगा लें। करीब 1 घंटे बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

अगली खबर