shraddha Birthday: डाइट से लेकर वर्कआउट तक, इस फिटनेस मंत्र से 33 की उम्र में 24 की लगती हैं श्रद्धा कपूर

shraddha kapoor Birthday: बॉलीवुड की हिट एंड फिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। बता दें कि श्रद्धा आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 

shraddha kapoor
shraddha kapoor 
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर आज (3 मार्च) अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • 33 की उम्र में श्रद्धा कपूर ऐसे रहती हैं इतनी फिट
  • श्रद्धा कपूर 33 की उम्र में भी 24 की लगती हैं।

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की लाडली और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। श्रद्धा एक्टिंग की तरह ही अपनी फिटनेस का भी पूर ध्यान रखती हैं। यही वजह है कि श्रद्धा 33 की उम्र में भी 24 की लगती हैं। फिट रहने के लिए श्रद्धा सिर्फ खानपान पर ही नहीं बल्कि वर्कआउट पर भी खास ध्यान देती हैं।

श्रद्धा कपूर बाकी एक्ट्रेसेस की तरह डाइट करने पर भरोसा नहीं रखती हैं। उनके मुताबिक वो बाहर खाना नहीं खाती, क्योंकि उन्हें घर का खाना ही पसंद आता है। श्रद्धा बताती हैं कि उन्हें रोजाना अलग अलग चीजे खाना पसंद है। ऐसे में उनकी कुक रोजाना अलग अलग डिश बनाकर देती हैं, जो कि काफी हेल्दी भी होता है। ब्रेकफास्ट की बात करें तो उन्हें घर का बना पोहा, दलिया,उपमा, इडली सांभर आदि जैसी चीजे काफी पसंद है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

स्पोर्ट्स एक्टिविटी को करती हैं एन्जॉय
रोजाना जिम जाने के अलावा श्रद्धा कपूर स्पोर्ट्स एक्टिविटी से जुड़ी रही हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक वो जिम को भी बेहद एन्जॉय करती हैं लेकिन स्पोर्ट्स एक्टिविटी से भी जुड़े रहना उन्हें बेहद पसंद हैं। श्रद्धा को भले ही बॉडी में दर्द क्यों न हो लेकिन एक्ट्रेस जिम जाना नहीं छोड़ती। श्रद्धा जिस दिन जिम नहीं जाती उस दिन वो बैडमिंटन खेलना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक अगर आप जिम जाना पसंद नहीं करते तो किसी स्पोर्ट्स से जुड़े रहें। इससे आप हमेशा फिट रहेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#StreetDancer3D #24thJan A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

अलार्म के बिना उठना पसंद करती हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर रोजाना 7 घंटे सोना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक अधिक सोने की वजह से सिर में दर्द होने लगता है, इसलिए कोशिश रहती है, सिर्फ 7 से 8 घंटे तक ही सोऊ। इसके अलावा श्रद्धा बिना अलार्म के ही उठने की कोशिश करती हैं। श्रद्धा बताती हैं कि ज्यादातर वो सिर्फ 7 ही घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@thebodyshopindia #LoveYourself #Ethical #CrueltyFree #ForeverAgainstAnimalTesting A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

 

एक महीने के लिए वीगन हुईं थी श्रद्धा कपूर
साहो की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर वीगन हो गई थी। लेकिन एक्ट्रेस इसे आगे जारी नहीं रख पाई। इस दौरान वो एनिमल प्रोडक्ट से दूरी बनाए रखीं। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने इसे कुछ दिनों के लिए ट्राइ किया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि लोगों को एक बैलेंस डायट पर भरोसा रखना चाहिए। क्योंकि बेहद जरूरी है कि आप अपने शरीर के हिसाब से खाए और वर्कआउट करें।

अगली खबर