Things You Should not do After Meal: खाना खाने के बाद ना कर बैठें ये गलतियां, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Things You Should not do After Meal: खाना खाने के बाद अक्‍सर लोग कई तरह की गलती कर बैठते हैं जबकि खाना खाने के कुछ नियम हैं। कुछ ऐसे काम हैं जो खाना खाने के बाद नहीं करने चाहिए।

Things You Should not do After Meal
Things You Should not do After Meal 
मुख्य बातें
  • भोजन के तुरंत बाद स्विमिंग या एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।
  • खाना खाने के तुरंत बाद फल भी नहीं खाने चाहिए।
  • कई लोग भोजन करने के बाद सो जाते हैं लेकिन यह खतरनाक हो जाता है।

Things You Should not do After Meal: खाना खाने के बाद अक्‍सर लोग कई तरह की गलती कर बैठते हैं जबकि खाना खाने के कुछ नियम हैं। कुछ ऐसे काम हैं जो खाना खाने के बाद नहीं करने चाहिए। लोगों को इनकी जानकारी नहीं होती है और वह इस गलती का खामियाजा भुगतते हैं। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्‍हें खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए।

तुरंत ना सोएं
कई लोग भोजन करने के बाद सो जाते हैं लेकिन यह खतरनाक हो जाता है। नींद पाचन क्रिया में एक बाधा की तरह काम करती है। खाने के बाद सोने से पेट फूलने, पीड़ा, शरीर के दर्द की संभावना हो सकती है। 

ना करें व्‍यायाम
भोजन के तुरंत बाद स्विमिंग या एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद जिम या वर्कआउट करने से आपको बेचैनी और असुविधा हो सकती है। 

ना करें धूम्रपान
भोजन के बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। निकोटीन ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे आंत के कैंसर की संभावना बढ़ाती है।

ना खाएं फल 
फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत हैं लेकिन खाना खाने के बाद फल नहीं खाने चाहिए। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। खाली पेट या भोजन के कुछ अंतराल के बाद फल खाना फायदेमंद होता है।

तुरंत नहीं नहाएं 
ऐसा कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। भोजन के बाद पाचन तंत्र काम करना शुरू करता है। नहाने के बाद पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। भोजन के कम से कम 30-40 मिनट बाद ही नहाना चाहिए। 

ना पीएं चाय
कुछ लोगों को आदत होती है खाने के बाद चाय की चुस्‍की लेने की। कामकाजी लोग दोपहर के खाने के बाद चाय पीते हैं। चाय में पॉलिफिनॉल्स और टेनिंस जैसे केमिकल होते हैं, जो शरीर को भोजन से लिए जाने वाले न्यूट्रिशंस को खत्‍म करते हैं। 

अगली खबर