घर पर इस तरह बनाएं अपना मनपसंद परफ्यूम, भीनी भीनी खुशबू कर देगी मन खुश

अगर आपको परफ्यूम लगाना अच्छा लगता है तो आप आसानी से घर पर अपनी मनचाही खुशबू वाला परफ्यूम तैयार कर सकती हैं, आइए जानें कैसे।

how to make perfume at home, DIY perfume, homemade perfume, how to make perfume in summers, how to make Gulab perfume, DIY rose perfume, ghar pe perfume bnane ka tareeka, ghar me perfume kese bnayen, homemade perfume bnane ka tareeka
ghar pe perfume bnane ka tareeka 
मुख्य बातें
  • गर्मी में पसीने की दुर्गंध से राहत के लिए परफ्यूम इस्तेमाल करना आम बात है।
  • घर पर आसानी से बेहतरीन खुशबू वाला परफ्यूम बना सकते हैं
  • घर पर परफ्यूम बनाने के ल‍िए ज्‍यादा सामग्री की जरूरत नहीं है

क्‍वारंटाइन पीरियड में महिलाएं उन सभी चीजों के लिए वक्त निकाल रही हैं, जिसकी चाह उन्हें हमेशा से थी। ऐसा ही एक काम है घर पर परफ्यूम बनाना। मन मोह लेने वाली भीनी-भीनी सुगंध हर महिला को आकर्षित करती है और अगर बात अपनी पसंद का परफ्यूम बनाने की हो तो कहने ही क्या। अगर आप भी अपनी मनपसंद खुशबू वाला परफ्यूम बनाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं घर पर इसे बनाने का तरीका।

ज्यादातर लड़कियों को गुलाब की खुशबू बेहद पसंद है, वे इन्हें किसी आउटफिट पर डियोडेरेंट की तरह या फिर शॉवर के वक्त इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। हालांकि गर्मियों के मौसम में पसीने की दुर्गंध से राहत के लिए डियोडरेंट का इस्तेमाल करना जरूरी भी है। वहीं मार्केट में ऐसे कई परफ्यूम हैं जिनमें गुलाब सी खुशबू होती है, लेकिन यह सभी प्रोडक्ट कैमिकल से बने होते हैं, जिनका इस्तेमाल करना त्वचा के लिए सही नहीं है। ऐसे में अगर आप चाहे तो परफ्यूम घर पर भी बना सकती हैं।

घर पर डियोडेरेंट बनाने की सामाग्री

  • शिया बटर- दो चम्मच
  • नारियल तेल-तीन चम्मच
  • बेकिंग सोडा-तीन चम्मच
  • एशेंशियल ऑयल- 5 से 6 बूंद (खुशबू के लिए)

परफ्यूम बनाने का तरीका

  1. -घर पर डियोडेरेंट बनाने के लिए सबसे पहले शिया बटर और नारियल तेल लें और इसे एक जार या किसी भी पसंद के कंटेनर में रख लें।
  2. -इसके बाद कंटेनर को पानी के साथ सॉस पैन में गैस पर रखें और तब तक गर्म करें जब तक कि सामाग्री पिघल न जाए।
  3. -फिर कंटेनर को गैस से हटा दें और आवश्यकता अनुसार बेकिंग सोडा डाल दें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  4. -अब इसमें एशेंशियल ऑयल की कुछ बूंद मिलाएं और अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  5. -जब यह पूरी तरह से हो जाए तो अब इसमें डियोडेरेंट स्टिक मिला लें।
  6. -इस तरीके से आप घर पर आसानी से परफ्यूम बना सकती हैं। यह डीआईवाई आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है और मार्केट के प्रोडक्ट आप पर सूट नहीं करते हैं। हालांकि इसे इस्तेमाल करने से पहले अपनी हथेली के पास कुछ बूंद टैब करें। इस तरह चेक कर सकते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित है या नहीं। इसके बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

अलग खुशबू पाने के लिए, चूने, नारंगी, बरगमोट और मैंडरिन के साथ जाएं। पाइन, देवदार और चंदन इसे एक वुडी स्पिन देते हैं।

अगली खबर