Right way to apply lipstick : फोटो आएगी बहुत ही अच्‍छी, अगर इस तरीके से लगाएंगी आप ल‍िपस्‍ट‍िक

लाइफस्टाइल
श्वेता सिंह
श्वेता सिंह | सीनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर
Updated Sep 03, 2020 | 06:56 IST

Right way to apply lipstick: अगर आपको डीपी के ल‍िए अच्‍छी सेल्‍फी या फोटो चाह‍िए तो ल‍िपस्‍ट‍िक को इग्‍नोर न करें। जानें इसे लगाने का सही तरीका।

lipstick lagane ka sahi tarika Right way to apply lipstick
lipstick lagane ka sahi tarika, लिपस्टिक लगाने का सही तरीका  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • लिपस्टिक को सेट करने के लिए पाउडर लगाएं
  • होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें
  • लिप लाइनर लगाना है बहुत जरूरी

अपने मिस्टर लकी के साथ बाहर जाने का प्लान बना रही हैं, या फ‍िर फ्रेंड्स के साथ आउट‍िंग का प्‍लान है। इस दौरान होने वाले फोटो सेशन से पहले अपने मेकअप पर अच्छी तरह से ध्यान दें। आप हर फोटो में दमकती नजर आएं, इसके लिए बहुत जरूरी है कि अपने लिप्स को आकर्षक बनाएं। इसके लिए आज हम आपको सही तरीके से स्टेप बाय स्टेप लिपस्टिक लगाना बताएंगे।  

स्टेप 1- होंठों को मॉइश्चराइज करें  
फटे और रूखे होंठों पर लिपस्टिक लगाना बेफकूफी है। लिपस्टिक तभी आकर्षित दिखेगी, जब आपके होंठ मुलायम होंगे। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं। 

स्टेप 2- प्राइमर  
जिस तरह से चेहरे के मेकअप को लंबे समय तक टिकने के लिए आप प्राइमर का इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी तरह अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक लंबे समय तक टिकेगी।  

5 different ways to use your lipstick | The Times of India

स्टेप 3- लिप लाइनर  
होंठों पर सीधे लिपस्टिक लगाने की बजाय पहले हल्के रंग की लिप पेंसिल से आउटलाइन बनाएं। अपने होंठों के शेप को हाईलाइट करें।  

स्टेप 4- टिशू पेपर  
सोच में मत पड़िए। ये कमाल की ट्रिक है। होंठों पर लिपस्टिक का एक कोट लगाने के बाद अपने दोनों होंठों के बीच में टिशू पेपर रखें और अपने होंठों को धीरे से दबाएं। इससे एक्स्सेस लिपस्टिक बाहर निकल जाएगी।  

स्टेप 5- लिपस्टिक का गहरा कोट  
अब आप अपने होंठों पर लिपस्टिक का गहरा और दूसरा कोट लगाएं। इससे आपके होंठ बहुत ही आकर्षक नजर आएंगे। राज की बात ये है कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।  

How to easily apply lipstick like a pro - Times of India

स्टेप 6- पाउडर  
लिपस्टिक को सेट करने के लिए अपनी उंगलियों से आप लिप्स पर पाउडर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक पूरी तरह से सेट हो जाएगी। आपको मैट फिनिश लुक भी मिलेगा।     
 

अगली खबर