Varieties of Mango: अलफांसो से लेकर चौसा तक भारत में पाई जाती है आमों की कई वैराईटी, ये है पहचानने का तरीका

Varieties of Mango in India: आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में कई आम के कई प्रकार के वैराइटी पाई जाती है इसी में से कुछ के बारे में आज हम बात करेंगे

varieties of mango
भारत में आमों की वैराईटी 
मुख्य बातें
  • आम को फलों का राजा कहा जाता है
  • आम मूल रुप से गर्मियों के सीजन में होता है
  • भारत में आमों की कई प्रकार की प्रजातियां होती है

आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम खासतौर पर गर्मियों के सीजन में होता है और हर रसीले, मीठे और स्वादिष्ट आम के लिए हर किसी को गर्मी के सीजन का इंतजार होता है। आम एक ऐसा फल है जिसकी कई प्रजातियां होती है। पके आम के अलावा कच्चे आम का भी इस्तेमाल किया जाता है। आज हम अलग-अलग प्रकार के आमों के बारे में जानेंगे। भारत में कई आम के कई प्रकार के वैराइटी पाई जाती है इसी में से कुछ के बारे में आज हम बात करेंगे।

सफेदा आम
इस प्रजाति का आम सबसे पहले मार्केट में आता है। यह आंध्र प्रदेश में होता है और यहीं से पूरे देश में जाता है। इसके ऊपर का भाग चमकदार पीला होता है और यह स्वाद में हल्का खट्टा होता है। इसमें बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता है।

पैरी आम
पैरी आम के ऊपर का हिस्सा हल्का लाल रंग का होता है। यह शहद के समान चिकना होता है। गुजरात में इस आम से आमरस बनाया जाता है जो लोगों को खूब पसंद आता है।

चौसा आम
आम का सीजन खत्म होने वाला होता है तब ये आता है। उत्तर भारत के बिहार में यह खासतौर पर होता है। इसके ऊपर का हिस्सा पीला चमकदार होता है और यह स्वाद में बेहद मीठा होता है। पाकिस्तान में उच्च क्वालिटी का चौसा आम होता है और यहां से पूरी दुनिया में इसे निर्यात किया जाता है।

लंगड़ा आम
हर कोई हैरान रह जाता है कि इस प्रजाति के आम को लंगड़ा आम क्यों कहते हैं। बताया जाता है कि वाराणसी में सबसे पहले ये आम पैदा किया गया था। उस पेड़ का मालिक लंगड़ा था यहीं से इस आम का नाम लंगड़ा आम पड़ा। पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में यह काफी पसंद किया जाता है।

हिमसागर
बंगालियों में खासतौर पर ये काफी फेमस होता है। इसमें फाइबर ना के बराबर होता है और पल्प अधिक मात्रा में होता है। इस आम का मिल्कशेक भी बनाया जाता है। 

दशहरी आम
चूसने वाले आम को दशहरी आम कहा जाता है। खासतौर पर बच्चे इसे चूसकर खाना पसंद करते हैं। यह स्वभाव से काफी रसदार होता है और रेशेदार भी होता है। यह खासतौर पर उत्तर भारत में मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश में होता है। 18वीं सदी में लखनऊ के गार्डन में ये काफी होता था इसका नाम वहीं से दशहरी आम पड़ा था।

टोटापुरी आम
इसे बड़ी ही आसानी से पहचाना जा सकता है। इसका ऊपर का हिस्सा नुकीला होता है। यह कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में होता है। ये स्वाद में मीठा नहीं होता है लेकिन इसका सलाद काफी स्वादिष्ट बनता है।   

नीलम आम
इसमें एक अलग तरह की खुशबू पाई जाती है और यह करीब-करीब सभी सीजन में होता है। लेकिन सबसे स्वादिष्ट नीलम आम मॉनसून में और जून के महीने में होता है। यह खासतौर पर हैदराबाद में होता है। यह बाकियों की अपेक्षा आकार में छोटा होता है।

अलफॉंसो आम
इसे आमों का राजा कहा जाता है। यह स्वाद में लाजवाब होता है इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। भारत में इसे सबसे महंगे प्रजाति का आम माना जाता है। यह खासतौर पर गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पाया जाता है।

केसर आम
इस आम की खूशबू बड़ी ही तेज होती है और इसलिए इसका नाम केसर आम रखा गया है। इसका रंग केसरिया होता है। यह खासतौर से अहमदाबाद, गुजरात में होता है। गुजरात और महाराष्ट्र में इसका आमरस काफी फेमस है।

अगली खबर