Long Weekends in 2022: साल 2022 के लंबे वीकेंड्स, अच्‍छी प्‍लान‍िंग के ल‍िए अभी नोट करें डेट्स

Long Weekends in 2022 India : साल 2022 में आपको कई लंबे वीकेंड मिलने जा रहे हैं ज‍िन पर आप आराम से सैर सपाटे का प्‍लान बना सकते हैं। देखें 12 महीनों में क‍िन डेट्स पर आपको लॉन्‍ग वीकेंड मिलेंगे।

Long Weekends in 2022, Long Weekends in 2022 in hindi, long weekends in 2022 india, Long Weekends in new year, Long Weekends in new year in hindi,List of long weekends in 2022 India, नए साल में लॉन्ग वीकेंड,  लॉन्ग वीकेंड्स 2022,  लॉन्ग वीकेंड्स 2022 लिस्
List of long weekends in 2022 India 
मुख्य बातें
  • 15 और 16 जनवरी को आप मिनी ट्रिप प्लान बना सकते हैं
  • इस साल अप्रैल के मध्य भाग में लगातार मिलेंगी चार छुट्टियां
  • साल 2022 में अगस्त के महीने में भी लंबे वीकेंड्स मिलेंगे

Long Weekends in 2022 List : साल 2022 साल में आपको कई लंबे वीकेंड्स मिलेंगे, जिसमें आप बाहर घूमने का प्लान आराम से बना सकते हैं। इस साल आपको घूमने के लिए ऑफिस से छुट्टियां लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। या फ‍िर चाहें तो घर पर भी र‍िलैक्‍स कर सकते हैं। खैर आपकी प्‍लान‍िंग जो भी बने लेक‍िन साल के 12 महीनों में आपको काफी लॉन्‍ग वीकेंड्स मिलेंगे। यहां आप इनकी डेट्स और इस दौरान आप कहां जा सकते हैं, इसकी प्‍लान‍िंग देख सकते हैं। 

Long Weekends Dates 2022 in India

जनवरी 2022 में मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड्स

यदि आप जनवरी के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें 1 जनवरी शनिवार को और 2 जनवरी रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में 31 तारीख की छुट्टी को मैनेज करके अपनों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है और 15-16 शनिवार रविवार हैं। आप चाहे इस महीने में मिनी ट्रिप प्लान बना सकते हैं। जनवरी के आखिरी सप्ताह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहती है, अगर आप चाहे तो 27 जनवरी को भी छुट्टी ले सकते हैं, क्योंकि 29-30 शनिवार रविवार हैं। इस साल आपको घूमने का बेस्ट मौका मिल सकता है। आप चाहे तो जम्मू कश्मीर, बीकानेर, गुजरात जैसे पास वाली जगह पर घूमने का ट्रिप बना सकते हैं।

फरवरी-मार्च 2022 में मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड्स

फरवरी 2022 की 26- 27 तारीख को शनिवार रविवार पड़ेगा। वहीं 1 मार्च को महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी। ऐसे में आप 28 फरवरी की छुट्टी लेकर 4 दिनों में घूमने का प्लानिंग बना सकते हैं। वहीं 2022 में होली 18 मार्च को है यानी शुक्रवार के द‍िन। ऐसे में आप 18, 19 और 20 की तीन दिनों की छुट्टी में कहीं घूमने जा सकते हैं। आप चाहें तो तीन दिनों की छुट्टी राजस्थान, माउंट आबू , मथुरा या वृंदावन जैसी जगह पर घूमने जा सकते हैं।

अप्रैल-मई 2022 में मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड्स

अप्रैल के मध्य में लगातार चार दिन की छुट्टी है। इस साल 14 अप्रैल को महावीर जयंती, बैसाखी, अंबेडकर जयंती हैं जबकि 15-16 शनिवार रविवार पड़ेगा। ऐसे में आपको 4 दिन की छुट्टी मिल सकती हैं। 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है वही 16-17 शनिवार रविवार पड़ेगा। ऐसे में आपको फिर से 3 दिन की छुट्टी मिल सकती है। 30 अप्रैल को शनिवार और मई की 1 तारीख को रविवार पड़ेगा। वहीं 3 मई को ईद उल फितर है। आप  2 मई की छुट्टी ले सकें, तो आपको पूरे 4 दिन की छुट्टी आराम से मिल सकती है।14 और 15 मई शनिवार रविवार है, जबकि 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। यानी 3 दिन की छुट्टी मिल सकती है। इनमें आप क‍िसी ह‍िल स्‍टेशन का प्‍लान कर सकते हैं। 

जुलाई 2022 में मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड्स

जून में ज्यादा वीकेंड्स नहीं मिलते हैं। लेकिन जुलाई की पहली तारीख को ही आपको रथ यात्रा की छुट्टी मिलेगी। वहीं 2-3 जुलाई शनिवार रविवार है। ऐसे में आप 3 दिन का समर वेकेशन अपने बच्चों के साथ धर्मशाला, अमरनाथ या हिमाचल प्रदेश जैसी जगहों पर बिता सकते हैं। 

अगस्त 2022 के लॉन्ग वीकेंड्स

2022 के अगस्त महीने में आपको सबसे ज्यादा छुट्टी मिलने वाली है। 6 और 7 अगस्त शनिवार रविवार हैं। वहीं 8 तारीख को मोहर्रम होगा। 11 अगस्त को रक्षा बंधन है। 13-14 को शनिवार रविवार पड़ेगा। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी तो मिलेगी ही। यदि आप 12 तारीख की छुट्टी ऑफिस से लें, तो आपको लगातार पांच दिनों की छुट्टी मिल सकती है। 16-17 को अगर आप छुट्टी लें तो 19 को जन्माष्टमी की छुट्टी के साथ लंबा वीकेंड मिलेगा। 20-21 फिर आपको शनिवार रविवार पड़ जाएगा। ऐसे में आपको इस महीने में कुल 11 दिन की छुट्टी मिल सकती है जब आप तमिलनाडु, चेरापूंजी, मेघालय, उत्तराखंड, माउंट आबू या लद्दाख जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

सितंबर 2022 के लॉन्ग वीकेंड्स

31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी है। वही 3 और 4 सितंबर को शनिवार रविवार पड़ेगा। अगर आप 1 और 2 तारीख की छुट्टी ले ले, तो 5 दिन के लिए आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 8 सितंबर को ओणम है। 10-11 शनिवार रविवार पड़ेगा। 9 सितंबर की छुट्टी अगर आप ले ले, तो आप  इन 4 दिनों की छुट्टी में नैनीताल, राजस्थान या अरुणाचल प्रदेश जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

अक्टूबर 2022 में मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड्स

हिंदू पंचांग में अक्टूबर का महीना त्योहारों का होता है। 5 अक्टूबर को दशहरा है, वहीं 8 नवंबर को शनिवार-रविवार पड़ेगा। अगर आप गुरुवार और शुक्रवार की छुट्टी लें तो आपको 5 दिनों की छुट्टी आराम से मिल सकती है। वहीं 22 और 23 तारीख को शनिवार व रविवार पड़ेगा और 24 को दीपावली है। 25 को गोवर्धन पूजा और 26 को भाई दूज हैं। ऐसे में आपकोअक्टूबर के महीने में लंबी छुट्टी मिल सकती है।

नवंबर और दिसंबर 2022 के लॉन्ग वीकेंड्स 

3 और 4 नवंबर 2022 को शनिवार व रविवार पड़ेगा। जबकि 6 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। अगर आप 5 नवंबर की छुट्टी ले लें तो आपको 4 दिनों की छुट्टी आराम से मिल सकती है। वहीं 24 और 25 को शनिवार व रविवार है। अगर आप 23  या 26 नवंबर की छुट्टी लें ऋषिकेश, मसूरी या आगरा जैसी जगहें घूम सकते हैं।

अगली खबर