आज का राशिफल 15 फरवरी 2021: कर्क राशि की व्यवसाय में होगी प्रगति, बैंकिंग में तुला वाले करेंगे सार्थक प्रयास

आज का राशिफल, 15 फरवरी 2021: ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुम्भ व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जानें राशिफल।

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 15 february 2021
राशिफल, aaj ka rashifal 15 february 2021  
मुख्य बातें
  • मकर राशि में इस समय गुरु व शनि के साथ बुध भी है।
  • राहु व चन्द्रमा वृष में तथा केतु वृश्चिक में है।
  • आज मेष व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि के साथ बुध भी है।राहु व चन्द्रमा वृष में तथा केतु वृश्चिक में है। आज मेष व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह व कन्या राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 15 फरवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मीन का चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा ।सफेद व पीला रंग शुभ है।अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र का मीन व गुरु का मकर गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें तथा उनकी चार परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज किसी अचानक लाभ  से खुश रहेंगे।चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। गणेश जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज चन्द्र व गुरु गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। व्यवसाय में नई बिजनेस डील मिल सकती है।पीला रंग शुभ है। शनि व गुरु  लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि, गुरु व बुध के इसी राशि में होने से लाभ है,लेकिन बुध वक्री है। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। जॉब में आज का दिन सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। गुरु रुके धन का आगमन करेंगे। शनि व चन्द्र गोचर हेल्थ को लेकर परेशान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है।विष्णु जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर