आज का राशिफल, 16 अगस्त 2021: कैसा रहेगा सोमवार का दिन? वृश्चिक राशि के लोगों मिलेगा चन्द्रमा गोचर का लाभ

Aaj Ka Rashifal 16th August 2021: सोमवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष से राशिफल के लिए मिलते हैं भविष्य के इशारे।

Aaj Ka Rashifal 16th August 2021
16 अगस्त 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में प्रगति करेंगे मिथुन व कुंभ राशि के जातक।
  • तुला व मकर के जातक बैकिंग और मीडिया में पाएंगे सफलता।
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

16th August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। सूर्य कर्क राशि में व मंगल सिंह में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु व मंगल व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क- इस वर्ष आज सूर्य अंतिम दिन इस राशि में है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्रमा व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के कर्क व चन्द्र के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर बड़े भाई से लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का द्वादश व सूर्य का अष्टम गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मकर- शनि व मंगल राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का कर्म यानी दशम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज बुध व चन्द्रमा स्किन विकार से कष्ट दे सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर