साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अगस्त 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अगस्त 2021: सभी 12 राशियों- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक- में से किस राशि लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानिए।

Weekly horoscope in Hindi 15 to 21 August 2021| Weekly horoscope sabhi rashiyon ka saptahik rashifal| saptahik|साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अगस्त 2021| किस राशि के लिए कैसा होगा ये सप्ताह?
Weekly Rashifal, 15 से 21 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल  
मुख्य बातें
  • राहु वृष व केतु वृश्चिक में है।
  • 17 अगस्त को सूर्य अपनी राशि सिंह में आ जाएंगे।
  • इस प्रकार 17 अगस्त के बाद मंगल,बुध व सूर्य एकसाथ सिंह राशि में रहेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 15 अगस्त से 21 अगस्त 2021: इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में,सूर्य कर्क में,मंगल बुध एकसाथ सिंह में,शुक्र कन्या राशि में,शनि मकर व गुरु कुंभ में गोचररत है।राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। 17 अगस्त को सूर्य अपनी राशि सिंह में आ जाएंगे। इस प्रकार 17 अगस्त के बाद मंगल,बुध व सूर्य एकसाथ सिंह राशि में रहेंगे।

इस सप्ताह वृष व तुला राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।कन्या व तुला को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। (Weekly Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 15th August to 21th July 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह 17 अगस्त के बाद सूर्य व मंगल बुध का पँचम गोचर बहुत कार्य करेगा। आर्थिक सुख में प्रगति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।छात्रों को गुरु के एकादश प्रभाव का लाभ मिलेगा। भगवान शिव की नियमित पूजा व शिवपुराण का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-लगभग 65 से 70%

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद  मंगल सूर्य व बुध का एकसाथ चतुर्थ गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ है। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। गुरुवार के बाद प्रोमोशन में लाभ होगा।इस वीक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। नीला व हरा रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-85 से 90%

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस सप्ताह जॉब में लाभ होगा। मंगल अनुकूल है व राशि से तृतीयस्थ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।बुधवार को यात्रा का संयोग है।भाग्य प्रतिशत-50 से 75%

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का वृश्चिक व मंगल सूर्य बुध का सिंह राशि में गोचर व्यवसाय से सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल करेगा। जॉब सम्बन्धित  निर्णय लेंगे। रुके धन की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करते रहें। भाग्य प्रतिशत-60 से 70 %

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: यह सप्ताह धार्मिक कार्यों को करने का है।17 अगस्त के बाद सुरु इसी राशि में आ जाएंगे जो कि सूर्य की अपनी राशि है।यह सप्ताह जॉब में सफलता व कार्यों के प्रति समर्पण का है। बैंकिंग व मीडिया में जॉब प्रोमोशन से सफलता की संभावना है। मंगलवार तक  हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ प्रतिदिन करते रहें। भाग्य प्रतिशत-65 से 70%

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:  इस सप्ताह 17 अगस्त के बाद जॉब में नवीन पद प्राप्त करेंगे । मंगलवार के बाद आपका व्यवसाय बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से यह सप्ताह बहुत बेहतर है। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करते रहें। भाग्य प्रतिशत-60 से 70%

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस वीक मंगलवार तक व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। 17 अगस्त के बाद सूर्य,मंगल व बुध का एकादश गोचर अचानक लाभ प्रदान करेंगे। बुधवार से शनिवार तक का समय यात्रा के लिए  बेहतर है। नीला व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करे । भाग्य प्रतिशत-75 से 80%


8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: मंगलवार तक जॉब में कुछ परेशानी की संभावना है। इस वीक बुधवार से धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीद सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। भाग्य प्रतिशत-60 सेब65%

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:  सप्ताह के आरंभ में राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का तुला गोचर  जॉब के लिए अनुकूल है। मंगलवार के बाद  सूर्य का सिंह राशि में आना शुभ है। कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।इस सप्ताह चन्द्रमा के वृश्चिक में आने के बाद मंगलवार से यात्रा की संभावनाएं हैं। हनुमान चालीसा पढ़ते रहें।भाग्य प्रतिशत-80 से 85 %

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: 17 अगस्त के बाद मंगल,सूर्य व बुध का एकसाथ अष्टम गोचर  व्यवसाय में किसी नवीन कार्य के आगमन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ उन्नति करेंगे।सफेद व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का  दान करें। पीपल को जल दें। मंगलवार को चन्द्रमा का वृश्चिक में आना कोई बड़ा लाभ दे सकता है। भाग्य प्रतिशत- 60 से 70%

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह बैंकिंग व मीडिया जॉब के लिए  सफलता भरा होगा ।गुरु इसी राशि में तथा मंगल ,सूर्य व बुध का17 अगस्त के बाद सप्तम गोचर बहुत ही शुभ है। रुका धन प्राप्त होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। बुधवार व शनिवार को उड़द का दान बहुत ही फलीभूत होगा। शनिवार को जॉब में थोड़ी परेशानी आ सकती है। श्री सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करते रहें। भाग्य प्रतिशत-75 से 80 %

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: 17 अगस्त के बाद मंगल व सूर्य का प्रभाव जॉब में पदोन्नति के लिए  अनुकूल हैं। बुध का प्रभाव बहुत ही शुभ है। मंगलवार के बाद धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। नारंगी व पीला  रंग शुभ है।इस वीक चन्द्रमा के वृश्चिक में आने के बाद सोमवार से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। प्रतिदिन एक धार्मिक पुस्तक का दान करें।भाग्य प्रतिशत-80 से 85%

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर