20 जुलाई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को जॉब में मिल सकता है बड़ा लाभ, कन्या राशि के लिए हरा रंग है शुभ

Aaj Ka Rashifal 20th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका मंगलवार का दिन।

horoscope daily astrology aaj ka rashifal 20 july 2021 in hindi
राशिफल, aaj ka rashifal 20 July 2021 
मुख्य बातें
  • आज सूर्य कर्क राशि में व शनि मकर में हैं।
  • आज चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर मेष व कर्क के जातकों को लाभान्वित करेगा
  • जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका मंगलवार का दिन।

20 July 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। सूर्य भी कर्क राशि में व शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर मेष व कर्क के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।  लाल रंग शुभ है।

वृष- राशि स्वामी शुक्र आर्थिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। मीडिया व मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के कर्क व चन्द्र के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

तुला- छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी  रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- आज चन्द्रमा इसी राशि में है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

धनु- आज चन्द्र का द्वादश व सूर्य का कर्क गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा शिक्षा में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन- पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।गुरु व चन्द्र गोचर शिक्षा में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सवा किलो उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर