Horoscope Today, 12 February 2022: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे मिथुन व तुला राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 12 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal Horoscope today 12 February 2022 in Hindi
आज का राशिफल Aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मकर व कुम्भ राशि के जातक जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करें।
  • सुन्दरकाण्ड का पाठ करें मेष राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 February 2022: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है तथा चन्द्रमा मिथुन राशि में है व आद्रा नक्षत्र है। सूर्य मकर में है। मंगल व शुक्र धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 12 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी  मंगल व चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद  रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बुध के द्रव्यों मूंग व हरे ऊनी वस्त्र का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वादश है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा दशम अर्थात कर्म भाव में है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तुला व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा नवम है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अरण्यकाण्ड व श्री सूक्त का पाठ करें। आज कन्या व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय हस। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज मंगल शुक्र इसी राशि में व चन्द्रमा सप्तम है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा।     

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा रोग भाव में रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।

11. मकर राशिफल-
व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा पंचम रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। कम्बल दान करना श्रेयष्कर है।       

12. मीन राशिफल- 
व्यवसाय में उन्नति होगी। चतुर्थ चन्द्रमा से शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर