Horoscope Today, 17 March 2022: मिथुर राशि के छात्रों के लिए सफलता भरा है दिन, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 17 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal in Hindi Horoscope today 17 March 2022 :
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • पढ़ें गुरुवार का राशिफल और जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 March 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। सिंह का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य मीन व गुरु कुंभ राशि में है। शनि मकर राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सिंह में चन्द्रमा व गुरु का कुम्भ लाभ सिंह व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 17 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज पंचम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को बड़ा लाभ दे सकता है। मंगल व गुरु गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे।मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।लाल व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-  
चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। वाणी प्रयोग में लापरवाही से बचें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज छात्र सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। मकर व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आर्थिक सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं।मेष व कर्क राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
चन्द्रमा इसी राशि में हैं।व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। यात्रा की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है।मीडिया व बैंकिंग जॉब वालों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 
व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा।सिंह का चन्द्रमा, मीन का सूर्य व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल-
आज जांब व व्यवसाय में सफलता स्थिति होगी। श्री सूक्त का पाठ उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनएगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
दशम चन्द्रमा शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व बैंगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 
राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 
सूर्य के तृतीय, गुरु के द्वितीय व चन्द्र के अष्टम गोचर से  सफलता मिलेगी। पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सूर्य व गुरु गोचर जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
आज चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है ।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का 07 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर