Horoscope Today, 08 March 2022: शनि व चन्द्रमा आज मेष राशि को देंगे लाभ, कर्क के जातक राजनीति में रहेंगे सफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 March 2022: 12:35pm के बाद वृष राशि में रहेंगे व कृतिका नक्षत्र है। सूर्य गुरु मकर राशि में है। शुक्र अभी मंगल के साथ मकर में है। जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार?

daily horoscope Rashi ke anusar Horoscope Today women's day 8 March 2022
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • 12:35pm के बाद वृष राशि में रहेंगे व कृतिका नक्षत्र है।
  • सूर्य गुरु मकर राशि में है।शुक्र अभी मंगल के साथ मकर में है।
  • जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार?

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 March 2022:  आज चन्द्रमा मेष राशि में है।12:35pm के बाद वृष राशि में रहेंगे व कृतिका नक्षत्र है।सूर्य गुरु मकर राशि में है।शुक्र अभी मंगल के साथ मकर में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। शनि व चन्द्रमा आज मेष व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे । सिंह व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1 मेष- 12:35 pm के बाद इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । पीला व लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में उन्नति होगी।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

पढ़ें - Maa Laxmi Puja Mantra: मां लक्ष्‍मी के पूजा मंत्र ह‍िंदी में, श्री हर‍ि प्र‍िया की कृपा के ल‍िए रोज करें जाप

2 वृष- 12:35pm के बाद व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी।जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।तिल व उड़द का दान करें।

3 मिथुन- आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें।12:35 pm के बाद कन्या व मिथुन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।हरा व नीला रंग शुभ है।

पढ़ें - 08 मार्च 2022 का पंचांग: मंगलवार को करें बजरंगबाण का पाठ, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

4 कर्क- 12:35 pm के बाद चन्द्रमा  एकादश रहेंगे।वाणी में शुचिता बनाए रखें। जॉब में लाभान्वित होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा।

5 सिंह- पॉलिटिक्स में रुका कार्य पूर्ण होगा । सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हरा व पीला रंग शुभ है। संतान को सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

6 कन्या- जांब में सफलता की प्राप्ति होगी।12:35 pm के बाद व्यवसाय में विशेष उन्नति मिल सकती है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

7 तुला- आज12:35 के बाद अनचाही यात्रा से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज बड़े भाई की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। नीला व हरा रंग शुभ है। चावल व गेंहू का दान करें।

8 वृश्चिक- 12:35 pm के बाद सप्तम चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे।आज आप हनुमानबाहुक  का पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9 धनु- तृतीय गुरु व द्वितीय मंगल व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे।12:35pm के बाद धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी। अन्न दान करें।

10 मकर- 12:35pm के बाद आज पॉलिटिक्स में थोड़ा संघर्ष  मिलेगा। शनि शुक्र का इस राशि में व चन्द्रमा का 12:35 pm के बाद वृष गोचर जॉब के लिए बेहतर है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। काले वस्त्र का दान करें।

11 कुंभ- गुरु व शनि इसी राशि में हैं।आज मन बहुत आध्यात्मिक रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।उड़द व तिल का दान करें।

12 मीन- आज 12:35 pm के बाद यात्रा से दूर रहने का प्रयास करें।रिश्तों में किसी से भी विवाद मत करें। लाल व आसमानी रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। हनुमानबाहुक पाठ करें।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर