साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 02 अप्रैल 2022: बुधवार के बाद मेष राशिवालों को मिलेगा प्रमोशन, जानें इस हफ्ते का राशिफल

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च 2022 से 02 अप्रैल 2022: इस सप्ताह सिंह व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व कन्या राशि के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

sabhi rashiyon ka saptahik rashifal Weekly horoscope in hindi 27 March 2022 to 02 April 2022
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है।
  • राहु वृष व केतु वृश्चिक में है।
  • कर्क व कन्या राशि के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च 2022 से 02 अप्रैल 2022 तक: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य व बुध मीन में,गुरु कुम्भ,शुक्र,शनि व मंगल एकसाथ मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह मकर व मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।सिंह व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व कन्या राशि के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। तुला व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1. मेष राशिफल- इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में कई रुके कार्य बनेंगे।मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्र का कुम्भ गोचर व्यवसाय में सफल करेगा।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।अन्न दान करते रहें।

2. वृष राशिफल- इस सप्ताह पॉलिटिक्स में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा व सफेद रंग शुभ है।सुंदरकांड पढ़ते रहें।छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- मंगलवार के बाद का चन्द्रमा का कुम्भ गोचर व्यवसाय व  जॉब में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी।उदर रोग से समस्या हो सकती है।हरा व सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री हनुमानबाहुक का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल- इस वीक जांब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। बुधवार के बाद प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे।हनुमान जी की उपासना करते रहें।लाल व सफेद रंग शुभ है।गुड़ व तिल का दान करें।

पढ़ें- विवाह में आ रही है बाधा? अभी से करें यह उपाय तो पूरी होगी इच्छा

5. सिंह राशिफल- इस सप्ताह राशि स्वामी शनि व शुक्र  व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्रमा का सप्तम गोचर बुधवार के बाद  पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रातःकाल पाठ 09 बार पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।नित्य तिल दान करना शुभ रहेगा।

6. कन्या राशिफल-  इस सप्ताह सूर्य बुध एकसाथ सप्तम में रहेंगे।जांब व व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार के बाद धन का आगमन होगा। मंगलवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व आसमानी रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न का दान करें।

7. तुला राशिफल- इस सप्ताह शुक्र चतुर्थ व  गुरु पँचम रहकर शुभ फल देंगे।छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा का चतुर्थ  गोचर  लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा।लाल व आसमानी रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल-इस वीक व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी।पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें।तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा, मंगल व शुक्र के साथ इसी राशि से द्वितीय हैं। जांब में प्रगति है। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में में प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में कर्क व मीन राशि से लाभ है।नारंगी व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- मंगल,शनि,शुक्र व चन्द्रमा का इस राशि में  गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। गेंहू व गुड़ का दान करें। गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।पिता का आशीर्वाद लें।

11. कुम्भ राशिफल- गुरु इस समय इसी राशि में है।मंगलवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा द्वादश होकर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह  सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है।विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।गुरुवार के बाद चन्द्रमा के मकर गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।माता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- सूर्य व बुध इस समय इसी राशि में हैं।इस सप्ताह के प्रथम दो दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है।नारंगी व पीला रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न का दान करें तथा श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर