TNPSC Group 2 recruitment 2022: 5 हजार से ज्‍यादा पदों के लिए बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया समेत ये डिटेल्‍स

TNPSC Group 2 recruitment 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 2 के लिए भर्ती निकाली है। आवेदकों का चयन प्रारंभिक एवं लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर किया जाएगा।

TNPSC Group 2 recruitment 2022
TNPSC Group 2 recruitment 2022 
मुख्य बातें
  • 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
  • आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं अप्‍लाई
  • चयन संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा

TNPSC Group 2 recruitment 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने 5 हजार से ज्‍यादा पदों के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं। इसके तहत ग्रुप 2 के लिए भर्ती की जाएगी। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों - www.tnpsc.gov.in या www.tnpscexams.net के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 23 मार्च है।  

चयन दो चरणों में संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार  शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 300 अंकों की होगी, लिखित परीक्षा या मुख्य परीक्षा 750 अंकों की होगी जबकि साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 5529 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

आयु सीमा
सहायक आयुक्त के पद को छोड़कर सभी पदों के लिए आवेदक की उम्र 21 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं बीएल डिग्री रखने वाले आवेदकों के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष है। 

योग्‍यता 
आवेदकों के पास  बी.एल. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को भारत में केंद्र या राज्य विधानमंडल के एक अधिनियम या संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित किसी भी अन्य शैक्षणिक संस्थान द्वारा शामिल किए गए किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। 

अगली खबर