Shani Dev Ke Upay: इन आसान उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न, इन्हें नियमित तौर पर करने पर मिलेंगे शुभ फल

Remedies To Please Shani Dev: शनिवार का दिन भगवान शनि देव का होता है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि शनि देव की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना की पूर्ति होती है।

Shani Dev
Shanivar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शनि को न्याय का देवता माना जाता है
  • हिंदू धर्म में मान्यता है कि शनि देव ही मनुष्य को शुभ अशुभ कर्मों का फल प्रदान करते हैं
  • शनिदेव ही व्यक्ति को बुरे कर्मों का फल देते हैं

Shani Dev Ko Kaise Karen Prasann: सनातन धर्म में हर दिन का विशेष महत्व होता है। इसी में एक दिन शनिवार का होता है। शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि शनि देव ही मनुष्य को शुभ अशुभ कर्मों का फल प्रदान करते हैं। शनिदेव ही व्यक्ति को बुरे कर्मों का फल देते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि यदि शनिदेव को प्रसन्न कर लिया जाए तो जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है। वहीं शनि के नाराज होने पर व्यक्ति राजा से रंग बन जाता है। वहीं बुरे कर्म करने वालों को शनि देव के क्रोध का सामना भी करना पड़ता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय हैं। इन्हें नियमित तौर पर करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है व मनुष्य के जीवन से सारे दुख कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Also Read: Vastu Tips: घर में इन पांच तरह की तस्वीरों को लगाने से बचिए, इनसे आती है नकारात्मकता

सरसों का तेल का करना चाहिए दान

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को सरसों के तेल का दान करना चाहिए। सरसों के तेल का दान करना शनिवार के दिन शुभ माना जाता है। सरसों के तेल को दान करते वक्त उसमें लोहे की कील जरूर डाल दें। ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए व पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

दान का है विशेष महत्व

शनिवार के दिन उपवास और दान करने का भी काफी महत्व होता है। मान्यता है कि काली गाय, उड़द की दाल, तेल व तिलका दान करने से शनि देव शांत होते हैं। वह ग्रह में शनि का प्रभाव अच्छा पड़ता है।

Also Read: Moonga Gemstone: मंगल का रत्न है मूंगा, इस तरह पहनेंगे तो दिमाग होगा कूल और मिलने लगेगी खुशखबरी

रोजाना करें हनुमान चालीसा का पाठ

इसके अलावा यह भी मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले पर कभी भी शनि देव की खराब दृष्टि नहीं पड़ती। इसलिए हर शनिवार को सुबह व शाम हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

11 दरिद्र को खिलाएं भोजन

इसके अलावा शनिवार को काला कपड़ा व धन भी जरूर दान करना चाहिए। इसके साथ ही 11 दरिद्र को भरपेट खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की कृपा हमेशा बनी रहती है और शनि की खराब स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ता।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर